Indian Air Force ने एयर डिफेंस कमांडर्स कॉन्क्लेव आयोजित किया, वायु रक्षा तैयारियों और उभरते खतरों पर चर्चा

Indian Air Force ने एयर डिफेंस कमांडर्स कॉन्क्लेव आयोजित किया, वायु रक्षा तैयारियों और उभरते खतरों पर चर्चा

Indian Air Force (IAF) ने एयर हेडक्वार्टर, वायु भवन में एयर डिफेंस कमांडर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इस कॉन्क्लेव की अध्यक्षता वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने की. इसमें भारतीय वायुसेना के विभिन्न क्षेत्रों से एयर डिफेंस विशेषज्ञ और कमांडर शामिल हुए, जिन्होंने उभरते हवाई खतरों, एकीकृत वायु रक्षा संचालन, एयर डोमेन अवेयरनेस (Air Domain Awareness) और वायु रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की.

कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख ने ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत बनाए रखने, एयर डोमेन अवेयरनेस बढ़ाने, भारतीय वायुसेना के विभिन्न घटकों के बीच बेहतर एकीकरण और अन्य एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय पर जोर दिया. उन्होंने बदलते हवाई खतरे के परिदृश्य में वायु रक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी नवाचारों को अपनाने की आवश्यकता भी रेखांकित की.

Indian Air Force ने एयर डिफेंस कमांडर्स कॉन्क्लेव आयोजित किया, वायु रक्षा तैयारियों और उभरते खतरों पर चर्चा
फोटो -Indian Air Force, @IAF_MCC

बैठक में नई और उभरती तकनीकों के इस्तेमाल, केंद्रित प्रशिक्षण, अभ्यासों तथा भविष्य के खतरों से निपटने के लिए आवश्यक क्षमताओं के विकास पर भी जोर दिया गया. बदलते युद्ध परिदृश्य में ड्रोन, आधुनिक मिसाइल प्रणालियों और अन्य उन्नत हवाई खतरों की चुनौतियों को देखते हुए वायु रक्षा प्रणाली की तैयारी, प्रतिक्रिया क्षमता और विभिन्न प्रणालियों के बीच तालमेल को महत्वपूर्ण माना जाता है.

इस कॉन्क्लेव ने Indian Air Force की देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए मजबूत, त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली और तकनीकी रूप से उन्नत वायु रक्षा प्रणाली विकसित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *