Ashutosh Dikshit ने संभाला भारतीय वायु सेना के Vice Chief of the Air Staff का पदभार

Air Marshal Ashutosh Dikshit ने संभाला भारतीय वायु सेना के Vice Chief of the Air Staff का पदभार

Air Marshal Ashutosh Dikshit (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम) ने आज यानी 1 जुलाई 2026 को भारतीय वायु सेना (IAF) के नए उप प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने एयर मार्शल नागेश कपूर (एसवाईएसएम, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम) का स्थान लिया है, जो देश की चार दशकों की विशिष्ट सेवा के बाद 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए.

Ashutosh Dikshit का शानदार और विविध सैन्य करियर

6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त करने वाले एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का करियर लगभग चार दशकों का रहा है. वे नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के पूर्व छात्र हैं.

एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के रूप में उनके पास 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का व्यापक अनुभव है. उन्होंने भारतीय वायु सेना के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों से लेकर मालवाहक जहाजों तक को उड़ाया है, जिनमें मिराज-2000, मिग के विभिन्न संस्करण, और स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस, जगुआर, हॉक, और किरण एचपीटी-32 (ट्रेनर), एएन-32, एवरो, और आईएल-78 (ट्रांसपोर्ट और रिफ्यूलर) शामिल हैं.

प्रमुख ऑपरेशन्स और कमांड नियुक्तियां

Air Marshal Ashutosh Dikshit ने संभाला भारतीय वायु सेना के Vice Chief of the Air Staff का पदभार

अपने विशिष्ट सेवाकाल के दौरान एयर मार्शल दीक्षित ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई ऐतिहासिक सैन्य अभियानों एवं अभ्यासों का सक्रिय हिस्सा रहे हैं. उन्होंने वायु सेना में कई महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं.

कमांडिंग ऑफिसर: मिराज-2000 से लैस प्रतिष्ठित नंबर 9 स्क्वाड्रन का नेतृत्व.

एयर बेस कमांड: पश्चिमी क्षेत्र में एक फ्रंटलाइन फाइटर एयर बेस और दक्षिणी क्षेत्र में एक प्रमुख फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान.

मुख्यालय स्तर पर भूमिकाएं: वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में प्रिंसिपल डायरेक्टर एयर स्टाफ रिक्वायरमेंट, असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स & प्लान्स), और डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ.

क्षेत्रीय कमान: सदर्न एयर कमांड में एयर डिफेंस कमांडर और साउथ वेस्टर्न एयर कमांड में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर (SASO).

संयुक्तता और थिएटर कमान की ओर बढ़ते कदम

Air Marshal Ashutosh Dikshit ने संभाला भारतीय वायु सेना के Vice Chief of the Air Staff का पदभार

उप प्रमुख का पदभार ग्रहण करने से ठीक पहले, एयर मार्शल दीक्षित सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रहे. इसके बाद उन्होंने हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (HQ IDS) में सीआईएससी (Chief of Integrated Defense Staff to the Chairman, Chiefs of Staff Committee) के रूप में एक बेहद महत्वपूर्ण त्रि-सेवा (Tri-Services) जिम्मेदारी निभाई.

इस भूमिका में उन्होंने भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच संयुक्तता (Jointness) और एकीकरण को बढ़ावा देने में दूरदर्शी नेतृत्व दिखाया. उनके कार्यकाल में कई संयुक्त सैन्य सिद्धांतों व निर्देशों को जारी किया गया, जिससे रक्षा बलों की संयुक्त परिचालन क्षमता मजबूत हुई.

Ashutosh Dikshit शीर्ष सैन्य सम्मानों से विभूषित

राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय, निष्ठावान और विशिष्ट सेवाओं के लिए उन्हें समय-समय पर देश के सर्वोच्च सैन्य सम्मानों से नवाजा गया है:

जिसमें परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM) – 2026, अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) – 2023, विशिष्ट सेवा पदक (VSM) – 2011, वायु सेना पदक (VM) – 2006 शामिल है.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभालने से भारतीय वायु सेना के आधुनिकीकरण और तीनों सेनाओं के एकीकरण के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.

One thought on “Ashutosh Dikshit ने संभाला भारतीय वायु सेना के Vice Chief of the Air Staff का पदभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *