स्पेन की पनडुब्बी ‘इसाक पेराल’ ने एक टॉरपीडो से डुबोया पुराना गश्ती जहाज ‘Infanta Elena’

स्पेन की पनडुब्बी ‘इसाक पेराल’ ने एक टॉरपीडो से डुबोया पुराना गश्ती जहाज ‘Infanta Elena’SINKEX 26 में दिखाई युद्धक क्षमता

Spanish Navy की पनडुब्बी ‘इसाक पेराल’ (Isaac Peral-S-81) ने अटलांटिक महासागर में आयोजित लाइव-फायर नौसैनिक अभ्यास SINKEX 26 के दौरान पुराने गश्ती जहाज ‘Infanta Elena’ को एक टॉरपीडो से डुबो दिया. 4 नवंबर 2026 को संपन्न हुए इस अभ्यास में स्पेन की नौसेना ने अपनी पनडुब्बी की युद्धक क्षमता, हथियार प्रणालियों और चालक दल की परिचालन तैयारियों का परीक्षण किया.

स्पेन की नौसेना के अनुसार, SINKEX 26 नियमित रूप से आयोजित किया जाने वाला वास्तविक हथियारों के साथ प्रशिक्षण अभ्यास है. इसमें S-81 इसाक पेराल ने एक टॉरपीडो दागकर सेवामुक्त किए जा चुके गश्ती जहाज इन्फांता एलेना को निशाना बनाया. इस कार्रवाई के जरिए पनडुब्बी की गुप्त रूप से परिचालन करने और आवश्यकता पड़ने पर सटीक हमला करने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया.

S-81 के साथ कई नौसैनिक और हवाई प्लेटफॉर्म ने लिया हिस्सा

स्पेन की पनडुब्बी ‘इसाक पेराल’ ने एक टॉरपीडो से डुबोया पुराना गश्ती जहाज ‘Infanta Elena’SINKEX 26 में दिखाई युद्धक क्षमता
फोटो – Armada, @Armada_esp

इस अभ्यास का उद्देश्य केवल पनडुब्बी से टॉरपीडो दागने की क्षमता का प्रदर्शन करना नहीं था, बल्कि विभिन्न नौसैनिक और हवाई प्लेटफॉर्म के बीच समन्वय तथा युद्ध जैसी परिस्थितियों में उनकी परिचालन क्षमता का परीक्षण करना भी था.

अभ्यास में स्पेन की नौसेना की क्रिस्टोबल कोलोन (F-105) और नवार्रा (F-85) फ्रिगेट, बहुउद्देशीय पोत कार्नोटा (A-61) और समुद्री कार्रवाई पोत रेलाम्पागो (P-43) ने हिस्सा लिया. इसके अलावा माइन काउंटरमेजर्स डाइवर्स यूनिट, तीन AV-8B हैरियर लड़ाकू विमान, 10वीं स्क्वाड्रन का एक हेलीकॉप्टर, 11वीं स्क्वाड्रन का एक स्कैन ईगल (Scan Eagle) मानवरहित हवाई वाहन (UAV) और स्पेन की वायु एवं अंतरिक्ष सेना का एक समुद्री निगरानी विमान भी अभ्यास में शामिल हुआ.

वीडियो -Armada @Armada_esp

समुद्र में इस अभ्यास का संचालन 41वीं एस्कॉर्ट स्क्वाड्रन के कमांडर कैप्टन राफेल मीरा काल्वो ने किया. वह अपने स्टाफ के साथ फ्रिगेट नवार्रा पर सवार थे. उन्होंने अभ्यास की सफलता के लिए सभी जहाजों के चालक दल, पायलटों, विशेष टीमों और सहयोगी इकाइयों के पेशेवर रवैये, प्रशिक्षण और आपसी समन्वय को महत्वपूर्ण बताया.

समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी किए गए उपाय

स्पेन की नौसेना ने अभ्यास के दौरान समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया. टॉरपीडो से निशाना बनाए जाने से पहले पुराने गश्ती जहाज इन्फांता एलेना से सभी प्रकार के ईंधन, तेल और अन्य प्रदूषणकारी पदार्थों को पूरी तरह हटा दिया गया था.

स्पेन की पनडुब्बी ‘इसाक पेराल’ ने एक टॉरपीडो से डुबोया पुराना गश्ती जहाज ‘Infanta Elena’SINKEX 26 में दिखाई युद्धक क्षमता
फोटो – Armada, @Armada_esp

इसके अलावा अभ्यास क्षेत्र का हाइड्रोग्राफिक और पर्यावरणीय आकलन किया गया. समुद्री स्तनधारियों (Cetaceans) और अन्य संरक्षित प्रजातियों की सुरक्षा के लिए निगरानी एवं निरीक्षण की विशेष व्यवस्था भी लागू की गई. इसके साथ ही क्षेत्र में नागरिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उपाय किए गए.

SINKEX 26 के जरिए स्पेन की नौसेना ने अपनी S-80 श्रेणी की पहली पनडुब्बी इसाक पेराल की युद्धक क्षमताओं और अन्य नौसैनिक इकाइयों के साथ उसके एकीकरण का प्रदर्शन किया है. यह अभ्यास स्पेन की समुद्री रक्षा क्षमता और प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *