अमेरिका में पूरी तरह निर्मित पहला Tamir interceptor Israel को सौंपा गया

अमेरिका में पूरी तरह निर्मित पहला Tamir interceptor Israel को सौंपा गया

अमेरिका में पहली बार पूरी तरह निर्मित और assembled Tamir interceptor इजरायल को सौंप दी गई है. Raytheon और Rafael Advanced Defense Systems के संयुक्त उपक्रम Raytheon-Rafael Area Protection Systems (R2S) ने Arkansas के East Camden स्थित अपनी facility में इस interceptor का निर्माण किया है. इसे इजरायल के रक्षा मंत्रालय के Directorate of Defense Research and Development (DDR&D) के तहत Israel Missile Defense Organization (IMDO) को सौंपा गया.

Tamir interceptor इजरायल के Iron Dome air and missile defense system का interceptor है. East Camden स्थित R2S facility इजरायल के बाहर पूरी Tamir interceptor का निर्माण करने वाली पहली production site है.

पहली अमेरिकी निर्मित Tamir interceptor की delivery East Camden, Arkansas स्थित R2S facility में आयोजित एक समारोह के दौरान की गई. समारोह में Arkansas की Governor Sarah Huckabee Sanders, अमेरिकी Missile Defense Agency (MDA) के Deputy Director और Acting Director for Test Major General Jason D. Cothern, Washington में IDF Military Attaché Major General Tal Politis, Southwest के लिए Israel के Consul General Adi Farjon और IMDO Director Moshe Patel समेत अमेरिका और इजरायल के अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे.

अमेरिका-इजरायल के संयुक्त Missile Defense Program का हिस्सा

अमेरिका में पूरी तरह निर्मित पहला Tamir interceptor Israel को सौंपा गया
फोटो – Ministry of Defense, @Israel_MOD

Camden facility को Iron Dome के लिए Tamir interceptors के उत्पादन के उद्देश्य से स्थापित किया गया है. यह facility Rafael और Raytheon की साझेदारी में R2S joint venture के तहत बनाई गई है. इसका उद्देश्य अमेरिका में Tamir के manufacturing capabilities विकसित करना और दोनों देशों के defense industries के बीच work-sharing को आगे बढ़ाना है.

यह उत्पादन व्यवस्था अमेरिका और इजरायल के बीच missile defense के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करती है. इसके साथ ही दोनों देशों के defense industrial base को मजबूत करने और अमेरिका में रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मदद मिलेगी.

IMDO और MDA की भूमिका

अमेरिका में पूरी तरह निर्मित पहला Tamir interceptor Israel को सौंपा गया
फोटो – RTX

अमेरिकी Missile Defense Agency, Israel Missile Defense Organization की cooperative U.S.-Israel program में साझेदार है. IMDO इजरायल के रक्षा मंत्रालय के Directorate of Defense Research and Development (DDR&D) के तहत काम करता है और इजरायली वायु सेना की air and missile defense architecture के लिए जिम्मेदार है.

IMDO David’s Sling और Arrow weapon systems के development और co-production तथा Iron Dome के co-production का नेतृत्व करता है. इन कार्यक्रमों में इजरायल और अमेरिका के defense industries के साथ मिलकर काम किया जाता है.

Tamir interceptor का development IMDO के नेतृत्व में Rafael को prime contractor के तौर पर करते हुए हुआ है. इजरायल के अनुसार, Iron Dome ने 15 वर्षों की operational service के दौरान 10,000 से अधिक operational interceptions दर्ज किए हैं.

Rafael और Raytheon एक दशक से अधिक समय से Iron Dome के लिए अमेरिकी work-share requirements के तहत Tamir interceptor के production में सहयोग कर रहे हैं. अब अमेरिका में पहली पूरी तरह निर्मित Tamir interceptor की delivery के साथ इस सहयोग के तहत interceptor की पूरी production capability अमेरिका में स्थापित हो गई है.

One thought on “अमेरिका में पूरी तरह निर्मित पहला Tamir interceptor Israel को सौंपा गया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *