Iraq से US Forces की वापसी पूरी, Erbil Air Base से भी हटे जवान

Iraq से US Forces की वापसी पूरी, Erbil Air Base से भी हटे जवान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने 30 सितंबर को उत्तरी इराक स्थित एरबिल एयर बेस से अमेरिकी सैनिकों और सैन्य उपकरणों की व्यवस्थित वापसी पूरी कर ली. इसके साथ ही Iraq में ‘ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व’ (Operation Inherent Resolve) मिशन का अंत हो गया है.

CENTCOM के अनुसार, Iraq से अमेरिकी बलों की वापसी एक योजनाबद्ध प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके तहत अमेरिका और इराक के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंध की ओर बदलाव किया जा रहा है. हालांकि, ISIS के खिलाफ अभियान पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है.

ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व के लिए गठित कंबाइंड जॉइंट टास्क फोर्स (CJTF-OIR) अब भी सक्रिय है और इसका मुख्यालय जॉर्डन में है. अमेरिकी बल सीरिया में ISIS के खिलाफ अभियान जारी रखेंगे. इस अभियान में गठबंधन सहयोगियों और सीरियाई सरकार के साथ मिलकर काम किया जा रहा है.

2014 से ISIS के खिलाफ अभियान में जुटी थी CJTF-OIR

Iraq से US Forces की वापसी पूरी, Erbil Air Base से भी हटे जवान
फोटो – US ARMY

CENTCOM ने 2014 में CJTF-OIR की स्थापना की थी. तब से यह टास्क फोर्स इराक और सीरिया में ISIS के खिलाफ लड़ाई में सहयोगी बलों को सलाह, सहायता और अभियान संबंधी समर्थन देती रही है.

CENTCOM के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने कहा कि इराक में तैनात अमेरिकी सैन्यकर्मियों, राजनयिकों और नागरिक कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी पूरी की. उनके मुताबिक, अमेरिकी कर्मियों के योगदान और बलिदान के कारण ISIS अब इराक की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रणालीगत खतरा नहीं रह गया है.

कूपर ने कहा कि इराकी सुरक्षा बलों के साथ-साथ पेशमर्गा और इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र की अन्य सुरक्षा एजेंसियों के पास अब अपने देश में उत्पन्न होने वाले खतरों से स्वतंत्र रूप से निपटने की क्षमता, नेतृत्व और परिचालन स्वतंत्रता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *