Belgium खरीदेगा NASAMS Air Defence System, नीदरलैंड्स ने KONGSBERG के साथ किया अनुबंध
Netherlands ने Belgium की ओर से NASAMS एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद के लिए KONGSBERG के साथ अनुबंध किया है. नीदरलैंड्स की सेना पहले से ही NASAMS का इस्तेमाल कर रही है. इस खरीद के तहत सिस्टम का अंतिम उपयोग बेल्जियम की वायुसेना करेगी.
KONGSBERG के अनुसार, नीदरलैंड्स की सशस्त्र सेना की खरीद प्राधिकरण ने कंपनी के साथ यह अनुबंध किया है. नीदरलैंड्स बेल्जियम की ओर से NASAMS की खरीद कर रहा है और इस उपकरण की अंतिम उपयोगकर्ता बेल्जियन एयर फोर्स होगी.
KONGSBERG के अध्यक्ष और CEO एरिक ली ने कहा कि कंपनी बेल्जियम का NASAMS देशों के समूह में स्वागत करके खुश है. उन्होंने कहा कि NASAMS की खरीद से बेल्जियम को मजबूत राष्ट्रीय वायु रक्षा कवरेज हासिल होगा और साथ ही यूरोपीय सुरक्षा को मजबूत करने में योगदान मिलेगा.

नई तकनीक के अनुरूप अपग्रेड हो सकता है NASAMS
NASAMS की प्रमुख विशेषताओं में इसका मॉड्यूलर डिजाइन और ओपन आर्किटेक्चर शामिल है. इसके जरिए सिस्टम में समय के साथ नई तकनीकों को शामिल किया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, इससे NASAMS अपनी सेवा अवधि के दौरान बदलते खतरों और अलग-अलग मिशनों के अनुरूप खुद को अनुकूलित कर सकता है.