Northrop Grumman ने Estonia और Poland के साथ बढ़ाया रक्षा सहयोग, IBCS और E-2D पर साझेदारी मजबूत
अमेरिकी रक्षा कंपनी Northrop Grumman ने मध्य और पूर्वी यूरोप में रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए एस्टोनिया और पोलैंड की कंपनियों के साथ नई साझेदारियों की घोषणा की है. कंपनी ने पोलैंड के किएल्से में आयोजित MSPO 2026 के दौरान एस्टोनियाई कंपनियों Go Craft और DefSecIntel के साथ समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इन समझौतों का उद्देश्य Integrated Battle Command System (IBCS) से जुड़े औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाना है.
Go Craft रक्षा प्रणाली एकीकरण के क्षेत्र में काम करती है, जबकि DefSecIntel विशेष प्रकार के मस्तूलों के निर्माण और उत्पादन में विशेषज्ञता रखती है. Northrop Grumman के अनुसार, दोनों कंपनियों के साथ सहयोग से IBCS के लिए क्षेत्रीय औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी. IBCS अमेरिकी सेना और पोलैंड में परिचालन सेवा में है और अलग-अलग सेंसरों से मिलने वाली जानकारी को एकीकृत कर उपयुक्त हथियार प्रणाली तक पहुंचाने की क्षमता रखता है.
Northrop Grumman ने पोलैंड की वाहन निर्माता कंपनी Huta Stalowa Wola के साथ भी रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने की घोषणा की है. इस सहयोग में Bushmaster Chain Guns से संबंधित तकनीक हस्तांतरण, सेवा और सपोर्ट शामिल हैं. Bushmaster मध्यम-कैलिबर तोप प्रणालियों का इस्तेमाल पोलैंड के Rosomak और Borsuk जैसे बख्तरबंद वाहनों में किया जाता है. कंपनी के मुताबिक Bushmaster प्रणाली अमेरिकी सेना के साथ-साथ 65 सहयोगी देशों द्वारा इस्तेमाल की जाती है.
IBCS से एयर डिफेंस तक, Northrop Grumman ने यूरोप में बढ़ाया रक्षा तकनीक का दायरा
इसके अलावा, Northrop Grumman ने पोलैंड के साथ E-2D Advanced Hawkeye विमान को अपनाने की संभावनाओं पर बातचीत जारी रखने की बात कही है. इस दिशा में प्रशिक्षण और औद्योगिक सहयोग भी चर्चा का हिस्सा है. E-2D Advanced Hawkeye एक एयरबोर्न कमांड एंड कंट्रोल तथा अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म है, जो जमीन और समुद्र के ऊपर बड़ी संख्या में लक्ष्यों का पता लगाने और उन्हें ट्रैक करने में सक्षम है. इसमें क्रूज मिसाइलों और ड्रोन जैसे हवाई खतरों की निगरानी भी शामिल है.
कंपनी ने Raid Hunter प्रणाली को भी अपनी प्रमुख क्षमताओं में शामिल किया है. यह प्रणाली निर्देशित 50 मिमी इंटरसेप्टर का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन, ड्रोन स्वॉर्म और क्रूज मिसाइलों जैसे खतरों से निपटने के लिए डिजाइन की गई है. Northrop Grumman के अनुसार, Raid Hunter उसकी Raid Defense Solutions श्रृंखला का हिस्सा है और इसे बहु-स्तरीय वायु रक्षा तथा काउंटर-यूएएस क्षमताओं के पूरक के रूप में विकसित किया गया है.
IBCS को Northrop Grumman एक मॉड्यूलर, ओपन और स्केलेबल कमांड-एंड-कंट्रोल आर्किटेक्चर के रूप में विकसित कर रही है. इसका मुख्य सिद्धांत “any sensor, best shooter” है, यानी किसी भी उपयुक्त सेंसर से मिली जानकारी का इस्तेमाल उपलब्ध सबसे प्रभावी हथियार प्रणाली को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए किया जा सके.
Northrop Grumman के अनुसार, IBCS अब full-rate production में है और पोलैंड में परिचालन क्षमता हासिल कर चुका है. इसे यूरोप और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी Combatant Commands के लिए भी तैनात किया गया है. कंपनी का कहना है कि मध्य और पूर्वी यूरोप में औद्योगिक साझेदारियों का विस्तार NATO की एकीकृत और बहु-स्तरीय रक्षा संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
One thought on “Northrop Grumman ने Estonia और Poland के साथ बढ़ाया रक्षा सहयोग, IBCS और E-2D पर साझेदारी मजबूत”