पीएम Narendra Modi ने IRAN के राष्ट्रपति पेजेश्कियान से की मुलाकात, व्यापार बढ़ाने और क्षेत्रीय शांति पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-ईरान संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ व्यापार और क्षेत्रीय स्थिति पर भी चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ईरान के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही मित्रता को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.
मोदी ने कहा कि आने वाले समय में भारत और ईरान के बीच व्यापार को विस्तार देने और दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में विविधता लाने की दिशा में काम किया जाएगा. इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में मौजूदा स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत क्षेत्र में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता रहेगा.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और संवाद के प्रयासों को महत्वपूर्ण मानता है. भारत और ईरान के बीच लंबे समय से राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंध रहे हैं और दोनों पक्ष इन संबंधों को नए क्षेत्रों तक विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. बिश्केक में हुई यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय स्थिति लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में भारत की ओर से शांति के सभी प्रयासों को समर्थन देने का संदेश दोनों देशों के बीच बातचीत और कूटनीतिक सहयोग की अहमियत को रेखांकित करता है.
One thought on “पीएम Narendra Modi ने IRAN के राष्ट्रपति पेजेश्कियान से की मुलाकात, व्यापार बढ़ाने और क्षेत्रीय शांति पर हुई चर्चा”