Russia के बड़े हमले से दहला Ukraine, Kyiv समेत कई शहरों पर Missiles और Drones बरसाए
Russia ने Ukraine पर एक बार फिर बड़ा हवाई हमला किया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, रूस ने रातभर में यूक्रेन के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए. इस हमले में राजधानी Kyiv समेत कई शहरों को निशाना बनाया गया.
जेलेंस्की ने बताया कि केवल कीव को निशाना बनाकर रूस ने 60 से अधिक मिसाइलें दागीं. पूरे यूक्रेन में कुल 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. हमलों के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है.

राजधानी कीव में हुए हमलों में अब तक चार लोगों की मौत और 28 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. जेलेंस्की ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई.
इसके अलावा रूस ने खार्किव में भी हमला किया. यूक्रेन के मुताबिक, रूसी सेना ने उस स्थान पर दोबारा हमला किया जहां बचावकर्मी पहले हुए हमले से लगी आग को बुझा रहे थे. इस हमले में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि नौ लोग घायल बताए गए हैं.

यूक्रेन के शहर द्निप्रो में भी रूसी हमले हुए, जहां रेलवे स्टेशन, एक कॉलेज और कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया. इसके अलावा कीव, द्निप्रो, डोनेट्स्क, जापोरिज्जिया, सूमी और मायकोलाइव क्षेत्रों में भी हमले की खबर है.
जेलेंस्की ने कहा कि रूस के ये हमले दिखाते हैं कि वह युद्ध जारी रखने की मंशा रखता है. उन्होंने जी7 देशों से अपील की कि वे रूस पर और दबाव बढ़ाएं तथा यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली, खासकर बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव की क्षमता को मजबूत करने में मदद करें.