जोरहाट में Indian Air Force का An-32 विमान हादसे का शिकार, हादसे में 5 वायुसेना कर्मियों ने गंवाई जान

असम के जोरहाट में IAF का An-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 5 वायुसेना कर्मियों ने गंवाई जान

असम के जोरहाट में Indian Air Force (IAF) का An-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा आज करीब सुबह 10 बजे एक नियमित उड़ान (Routine Sortie) के दौरान हुआ. वायुसेना के अनुसार, विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुआ.

हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर क्रैश साइट मैनेजमेंट और शुरुआती जांच का काम शुरू कर दिया गया है. भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी गठित करने का फैसला लिया है.

IAF ने लोगों से अपील की है कि जांच के शुरुआती नतीजे सामने आने तक हादसे को लेकर किसी भी तरह की अटकलें न लगाई जाएं. वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना से जुड़ी अधिक जानकारी जांच की प्रगति के अनुसार साझा की जाएगी.

इस हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत हो गई. शहीद होने वाले कर्मियों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं.

भारतीय वायुसेना ने अपने जवानों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और कहा है कि सभी कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. IAF ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *