Iran के ड्रोन और मिसाइल हमलों से दहला Kuwait, एयरपोर्ट पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत

ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों से दहला कुवैत, एयरपोर्ट पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत

Kuwait के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि Iran के हमलों में कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kuwait International Airport) को निशाना बनाया गया, जिससे एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. हमले में एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल (T1) को भारी नुकसान पहुंचा है.

ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों से दहला कुवैत, एयरपोर्ट पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत

रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअज़ीज़ अल-ओतैबी के अनुसार, ईरान द्वारा भेजे गए कई शत्रुतापूर्ण ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों ने कुवैत के नागरिक और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया. हमले के दौरान कुवैती सशस्त्र बलों ने देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 17 ड्रोन को ट्रैक कर उन्हें इंटरसेप्ट किया.

ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों से दहला कुवैत, एयरपोर्ट पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत

हालांकि अधिकांश मिसाइलों को मार गिराया गया, लेकिन कई रिहायशी इलाकों में उनके मलबे गिरे. वहीं, कुछ ड्रोन कुवैत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 तक पहुंचने में सफल रहे, जिससे इमारत को भारी क्षति हुई और कई लोग घायल हो गए.

कुवैत सरकार ने पुष्टि की है कि इस हमले में एक भारतीय प्रवासी नागरिक की मौत हुई है. अधिकारियों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

रक्षा मंत्रालय ने नागरिकों और निवासियों से अपील की है कि वे हमले वाले स्थानों, मिसाइलों के मलबे या इंटरसेप्शन के अवशेषों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें, क्योंकि इससे सुरक्षा संबंधी जोखिम पैदा हो सकते हैं.

कुवैत की सशस्त्र सेनाओं ने कहा है कि वे पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी नई स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय में काम कर रही हैं. देश की सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

2 thoughts on “Iran के ड्रोन और मिसाइल हमलों से दहला Kuwait, एयरपोर्ट पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत

  1. [1676]bt222 Official Login | Legit Online Slots at Mabilis na Cash Out,Gamitin ang bt222 official login para sa legit online slots ph. I-download ang app at maranasan ang pinakamabilis na cash out. Mag-register na at maglaro ngayon! visit: bt222

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *