Ukraine ने Osa-AKM के लिए नई Missile उतारी: अब ज्यादा रेंज और घातक निशाना
Ukraine ने रूस के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी एयर डिफेंस ताकत को लेकर एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाया है. देश ने अब एक नई एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल पेश की है, जिसे खास तौर पर पुराने लेकिन अभी भी इस्तेमाल हो रहे Osa-AKM Air Defense System के लिए तैयार किया गया है. यह नई मिसाइल यूक्रेन के “Weapons Day” वीडियो में पहली बार दिखाई गई.
यह नई मिसाइल खास तौर पर Osa-AKM सिस्टम के लिए विकसित या अनुकूलित की गई है. माना जा रहा है कि यूक्रेन के पास मौजूदा 9M33 मिसाइलों की कमी को पूरा करने और सिस्टम की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है.
अब जानते है क्या है Ukraine की Osa-AKM सिस्टम?
Osa-AKM एक शॉर्ट-रेंज, मोबाइल सतह से हवा में मार करने वाला एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे मूल रूप से सोवियत संघ ने विकसित किया था. यह सिस्टम कम ऊंचाई पर उड़ने वाले फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और क्रूज़ मिसाइल जैसे लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए बनाया गया था.
नई मिसाइल की खासियतें
विभन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई मिसाइल में कई आधुनिक सुधार किए गए हैं, जैसे बेहतर मारक दूरी (Range), ज्यादा सटीक टारगेट ट्रैकिंग और हिट क्षमता, आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स और गाइडेंस सिस्टम, ड्रोन और लो-फ्लाइंग थ्रेट्स के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन शामिल है.
क्यों जरूरी है यह अपग्रेड?
यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान यह साफ हुआ है कि पुराने सोवियत एयर डिफेंस सिस्टम आधुनिक ड्रोन और लो-सिग्नेचर टारगेट्स के खिलाफ कमजोर पड़ रहे हैं. ऐसे में नई मिसाइल का विकास इन सिस्टम्स की उम्र और क्षमता दोनों बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के अपग्रेड से यूक्रेन अपने मौजूदा संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग कर सकेगा, खासकर तब जब युद्ध के दौरान नए हथियारों की आपूर्ति सीमित हो.
यूक्रेन का यह कदम दिखाता है कि वह पुराने एयर डिफेंस सिस्टम को भी आधुनिक तकनीक के जरिए फिर से युद्ध के लायक बना रहा है. नई मिसाइल के शामिल होने से Osa-AKM सिस्टम की मारक क्षमता और सर्वाइवल दोनों में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.
One thought on “Ukraine ने Osa-AKM के लिए नई Missile उतारी: अब ज्यादा रेंज और घातक निशाना”