Ukraine ने सस्ता लेज़र एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किया, रूसी ड्रोन हमलों से निपटने की नई तैयारी

यूक्रेन ने सस्ता लेज़र एयर डिफेंस सिस्टम किया तैयार, रूसी ड्रोन हमलों से निपटने की नई रणनीति

Ukraine ने रूस द्वारा लगातार किए जा रहे ड्रोन हमलों से निपटने के लिए कम लागत वाला लेज़र आधारित एयर डिफेंस सिस्टम विकसित किया है. यह जानकारी यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है.

रिपोर्ट के अनुसार, यह लेज़र हथियार खास तौर पर ईरान निर्मित और अन्य सस्ते ड्रोन को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें रूस बड़ी संख्या में इस्तेमाल कर रहा है. इस सिस्टम को एक छोटे वाहन या पिकअप ट्रक पर तैनात किया जा सकता है.

परीक्षण के दौरान लेज़र सिस्टम ने कुछ ही सेकंड में ड्रोन को हवा में जलाकर गिराने की क्षमता दिखाई. डेवलपर्स का कहना है कि पारंपरिक मिसाइल आधारित एयर डिफेंस सिस्टम की तुलना में यह तकनीक कहीं अधिक सस्ती और टिकाऊ है.

सस्ते ड्रोन के खिलाफ महंगी मिसाइलों का विकल्प बनेगा लेज़र सिस्टम

यूक्रेन का कहना है कि एक ड्रोन को गिराने के लिए महंगी मिसाइल का इस्तेमाल आर्थिक रूप से नुकसानदेह है, जबकि लेज़र सिस्टम में प्रति शॉट लागत बेहद कम होती है.

बताया गया है कि इस परियोजना पर करीब दो वर्षों से काम चल रहा था और अब इसे युद्धक्षेत्र में इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा है. आने वाले समय में यूक्रेन इसे महत्वपूर्ण ठिकानों और शहरों की सुरक्षा के लिए तैनात कर सकता है.

रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन हमलों की बढ़ती संख्या के बीच इस नई तकनीक को यूक्रेन की रक्षा रणनीति में एक अहम कदम माना जा रहा है.

One thought on “Ukraine ने सस्ता लेज़र एयर डिफेंस सिस्टम तैयार किया, रूसी ड्रोन हमलों से निपटने की नई तैयारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *