भारत ने Agni 3 missile का सफल परीक्षण किया, 3,500 KM तक परमाणु मारक क्षमता

ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से आज 6 फरवरी 2026 को भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘Agni 3 missile’ का सफल परीक्षण किया. इस परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरी सटीकता के साथ हासिल किया और सभी परिचालन एवं तकनीकी मापदंडों पर खरी उतरी.

यह परीक्षण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command – SFC) के तत्वावधान में किया गया, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और सशस्त्र बलों की टीमों ने मिलकर मिशन की निगरानी की. परीक्षण के दौरान मिसाइल की उड़ान, मार्ग, गति और सटीकता पर नजर रखने के लिए रडार, टेलीमेट्री और ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग किया गया.

अग्नि-3 एक परमाणु क्षमता से लैस मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 से 3,500 किलोमीटर तक मानी जाती है। यह मिसाइल भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता (Strategic Deterrence) को और मजबूत करती है.

रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह सफल परीक्षण भारत की विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध नीति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे देश की सामरिक तैयारी एवं तकनीकी क्षमता का स्पष्ट प्रदर्शन होता है.

One thought on “भारत ने Agni 3 missile का सफल परीक्षण किया, 3,500 KM तक परमाणु मारक क्षमता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *