Iraq खरीद सकता है साउथ कोरिया के K2 ब्लैक पैंथर टैंक, US Abrams Tank को बदलने की तैयारी
Iraq अपनी सेना के आधुनिकीकरण के लिए दक्षिण कोरिया के अत्याधुनिक K2 ब्लैक पैंथर मेन बैटल टैंक खरीदने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. अनुमान है कि बगदाद लगभग 250 K2 टैंक खरीद सकता है, जिसकी कुल संभावित डील 6.5 अरब डॉलर की है. यह कदम इराक की मौजूदा अमेरिकी M1 Abrams Tank और पुराने रूसी टैंकों (जैसे T-72, T-90S) की जगह लेने के लिए उठाया जा रहा है, क्योंकि Abrams का रख-रखाव महंगा है और रूसी टैंकों के पुर्जों की आपूर्ति बाधित है.

इराक सिर्फ टैंक खरीदना ही नहीं चाहता, बल्कि दक्षिण कोरिया के साथ दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी भी स्थपित करना चाहता है. इस सिलसिले में इराकी सैन्य प्रतिनिधिमंडल Hyundai Rotem की फैक्ट्रियों का दौरा करेगा और डिलीवरी, स्थानीय उत्पादन, प्रशिक्षण व मेंटेनेंस पर बातचीत करेगा.
K2 ब्लैक पैंथर दुनिया के सबसे आधुनिक टैंकों में से एक माना जाता है, जिसमें 120mm तोप, उन्नत फायर कंट्रोल सिस्टम और विशेष सस्पेंशन शामिल हैं, जो इसे रेगिस्तानी और कठिन इलाकों में भी प्रभावी बनाते हैं. अगर यह सौदा पूरा होता है, तो यह इराक की सैन्य ताकत को मजबूत करेगा और दक्षिण कोरिया को वैश्विक रक्षा बाजार में बड़ी सफलता देगा.