BAE Systems को यू.एस. नेवी से $98 मिलियन का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट, दो युद्धपोतों के रखरखाव की ज़िम्मेदारी
BAE Systems को यू.एस. नेवी से कुल 98 मिलियन डॉलर के दो अहम कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं. ये कॉन्ट्रैक्ट अमेरिकी नौसेना के दो प्रमुख युद्धपोतों — USS Kansas City (LCS-22) और USS Stockdale (DDG-106) — के रखरखाव, मरम्मत और आधुनिकीकरण के लिए दिए गए हैं.
BAE Systems के सैन डिएगो स्थित शिपयार्ड में इन दोनों जहाज़ों पर Docking Selected Restricted Availability के तहत काम किया जाएगा.
USS Kansas City (LCS-22) के लिए लगभग $37 मिलियन का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है. इसके तहत जहाज़ के पानी के नीचे के हिस्सों की मरम्मत, तकनीकी सिस्टम अपग्रेड और क्रू के रहने की सुविधाओं में सुधार किया जाएगा.
USS Stockdale (DDG-106) के लिए लगभग $61 मिलियन का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिसमें स्ट्रक्चरल रिपेयर, टैंक और सुपर-स्ट्रक्चर की मरम्मत के साथ-साथ विभिन्न सिस्टम्स का आधुनिकीकरण शामिल है.

कब शुरू होगा काम
इन दोनों युद्धपोतों पर रखरखाव का कार्य मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. काम पूरा होने के बाद ये जहाज़ पहले से अधिक सक्षम और ऑपरेशनल रेडीनेस के साथ अमेरिकी नौसेना के बेड़े में वापस शामिल होंगे.
यह सौदा अमेरिका की समुद्री शक्ति को बनाए रखने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। साथ ही, यह कॉन्ट्रैक्ट BAE Systems की यू.एस. नेवी के साथ मज़बूत होती साझेदारी को भी दर्शाता है.
यह डील ऐसे समय पर आई है जब अमेरिका अपने नौसैनिक बेड़े की विश्वसनीयता और तकनीकी बढ़त को बनाए रखने पर खास ज़ोर दे रहा है.
Pinoy gamers! If you’re looking for PHL63 login in the Philippines, this is the official site I use: phl63 login philippines. Good luck and have fun!
I was searching for tai awin68 download and I got redirected to their official website, it was that easy. Check it out here: tai awin68
Wjslot is my go-to when I’m bored. It’s pretty straightforward and they seem to add new games regularly. Quick and easy way to have some fun so check it out here: wjslot