Syria में ISIS ठिकानों पर अमेरिका का बड़ा हमला, CENTCOM ने की बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक
U.S. Central Command (CENTCOM) ने Syria में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की. स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:30 बजे, अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं ने सीरिया के कई इलाकों में ISIS के ठिकानों पर व्यापक हमले किए.
यह कार्रवाई Operation Hawkeye Strike के तहत की गई, जिसे 19 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर शुरू किया गया था. यह ऑपरेशन 13 दिसंबर 2025 को सीरिया के पलमायरा (Palmyra) में हुए घातक ISIS हमले के जवाब में शुरू किया गया, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी नागरिक दुभाषिये की मौत हो गई थी.
CENTCOM के अनुसार, ताजा हमलों का उद्देश्य सीरिया में फैले ISIS नेटवर्क को पूरी तरह कमजोर करना, भविष्य में होने वाले आतंकी हमलों को रोकना और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी व सहयोगी बलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया कि ISIS और अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, और जो भी अमेरिकी सैनिकों या साझेदार बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.
CENTCOM ने कड़े शब्दों में कहा,
“अगर आप हमारे वॉरफाइटर्स को नुकसान पहुंचाते हैं, तो हम आपको दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढ निकालेंगे और खत्म करेंगे, चाहे आप कितनी भी कोशिश कर लें.”
अमेरिका और उसके सहयोगी देश इस बात पर अडिग हैं कि इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा.