Venezuela के गृह मंत्री का दावा- अमेरिकी हमले में 100 लोगों की मौत
Venezuela के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने दावा किया है कि हाल ही में हुए अमेरिकी सैन्य हमले में देश में करीब 100 लोगों की मौत हुई है. यह जानकारी उन्होंने बुधवार को सरकारी बयान में दी. यह पहली बार है जब वेनेज़ुएला सरकार ने इस हमले में मरने वालों की कोई आधिकारिक संख्या सार्वजनिक की है.
कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले सरकार ने मृतकों का आंकड़ा साझा नहीं किया था, हालांकि सेना की ओर से यह जरूर बताया गया था कि हमले में 23 सैन्यकर्मी मारे गए हैं. गृह मंत्री काबेलो ने कहा कि मारे गए लोगों में राष्ट्रपति निकोलेस मादुरो की सुरक्षा में तैनात कई जवान शामिल थे.

Venezuela सरकार का आरोप है कि अमेरिकी कार्रवाई के दौरान राष्ट्रपति मादुरो के सुरक्षा कर्मियों को “निर्दयता से मार दिया गया” काबेलो ने यह भी बताया कि हमले में राष्ट्रपति मादुरो स्वयं पैर में घायल हुए थे, जबकि उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को भी चोटें आई थीं.
इस घटनाक्रम के बाद वेनेज़ुएला में राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ गया है. सरकार समर्थकों ने अमेरिकी कार्रवाई को संप्रभुता पर हमला करार दिया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दावे को लेकर अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.
One thought on “Venezuela के गृह मंत्री का दावा- अमेरिकी हमले में 100 लोगों की मौत”