Germany ने Arrow-3 मिसाइल रक्षा प्रणाली के विस्तार को दी मंजूरी,Israel के साथ हुआ $3.1 अरब का नया करार
Germany की संसद बुंडेस्टैग ने इज़राइल के साथ Arrow-3 एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम के मौजूदा समझौते के विस्तार को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के तहत जर्मनी और इज़राइल के बीच 3.1 अरब डॉलर का अतिरिक्त रक्षा अनुबंध किया गया है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच Arrow-3 से जुड़ा कुल समझौता अब लगभग 6.7 अरब डॉलर का हो गया है.
यह समझौता आधिकारिक रूप से 18 दिसंबर को दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच हस्ताक्षर के साथ संपन्न हुआ. नया करार अतिरिक्त इंटरसेप्टर मिसाइलों, लॉन्चरों और सपोर्ट सिस्टम की आपूर्ति से जुड़ा है. यह सौदा अब तक का इज़राइल का सबसे बड़ा रक्षा निर्यात अनुबंध माना जा रहा है.
Arrow-3 सिस्टम क्यों अहम है

Arrow-3 एक लॉन्ग-रेंज, एक्सो-एटमॉस्फेरिक मिसाइल इंटरसेप्टर सिस्टम है, जिसे इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर विकसित किया है. यह सिस्टम दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को अंतरिक्ष में ही ‘हिट-टू-किल’ तकनीक से नष्ट करने में सक्षम है, यानी मिसाइल के वायुमंडल में प्रवेश से पहले ही खतरे को खत्म कर देता है.
यूरोप की सुरक्षा रणनीति में बड़ा कदम
जर्मनी इस प्रणाली को अपने European Sky Shield Initiative (ESSI) के तहत तैनात कर रहा है. रूस-यूक्रेन युद्ध और बढ़ते मिसाइल खतरों के बीच Arrow-3 को यूरोप की ऊपरी-स्तरीय वायु और मिसाइल रक्षा का अहम हिस्सा माना जा रहा है. जर्मन सरकार के अनुसार, इस सिस्टम से न केवल जर्मनी बल्कि पूरे यूरोपीय क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा क्षमता मजबूत होगी.

इजराइल-जर्मनी रक्षा सहयोग मजबूत
इज़राइल के रक्षा अधिकारियों ने इस करार को दोनों देशों के बीच रणनीतिक विश्वास और गहरे रक्षा सहयोग का प्रतीक बताया है. वहीं, जर्मनी का कहना है कि Arrow-3 जैसे उन्नत सिस्टम उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा और NATO दायित्वों के लिए बेहद अहम हैं.

जर्मनी पहले ही Arrow-3 की पहली बैटरी को ऑपरेशनल कर चुका है. नए अनुबंध के बाद आने वाले वर्षों में अतिरिक्त सिस्टम की तैनाती की जाएगी, जिससे यूरोप में मिसाइल रक्षा ढांचा और अधिक मजबूत होगा.
Alright guys, gotta say I’ve had some luck on Bigwin7! It’s got a cool vibe and the games are pretty engaging. I even managed to snag a few big wins. Give it a shot and see if you can hit it big! Check them out at bigwin7.