Sweden ने Poland को दिए A26 सबमरीन का प्रस्ताव, सामरिक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम
Poland की समुद्री सुरक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है. Sweden की प्रमुख डिफेंस कंपनी Saab ने पोलैंड को अपनी अत्याधुनिक A26 क्लास सबमरीन की औपचारिक पेशकश की है.
यह प्रस्ताव नवीनतम तकनीकों, उन्नत सब-सिस्टम और पोलिश इंडस्ट्री के साथ सहयोग को शामिल करता है, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय की सामरिक साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करेगा.
Saab के मुताबिक, प्रस्तावित A26 सबमरीन विशेष रूप से Baltic Sea के संचालन को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई हैं और पोलिश नौसेना की क्षमता में बड़ा इजाफा करेंगी.

Saab के प्रेसिडेंट और CEO मिकाएल योहान्सन ने कहा,
“हम सम्मानित हैं कि हमें चुना गया है और हम पोलैंड की आर्मामेंट्स एजेंसी के साथ आगामी बातचीत की प्रतीक्षा कर रहे हैं. स्वीडिश प्रस्ताव, जिसमें बाल्टिक सागर के लिए तैयार की गई सबमरीन शामिल हैं, पोलिश लोगों के लिए सही विकल्प है. यह पोलिश नेवी की ऑपरेशनल क्षमताओं को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा और पोलिश अर्थव्यवस्था के लिए भी लाभदायक होगा.”
अब Saab और स्वीडिश डिफेंस मैटीरियल एडमिनिस्ट्रेशन (FMV) पोलैंड के अधिकारियों के साथ आगे की खरीद प्रक्रिया की ओर बढ़ेंगे.
Hey, milyoners! Just saw the milyon88 com promotion. Seriously thinking of jumping in, seems like a solid deal. Anyone else checked it out? Fingers crossed for some wins! Check out the deals here milyon88 com promotion