PM MODI ने हैदराबाद में Safran की नई MRO सुविधा का उद्घाटन, भारत बनेगा ग्लोबल एविएशन हब
PM NARENDRA MODI ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थित जीएमआर एयरोस्पेस एंड इंडस्ट्रियल पार्क (SEZ) में बनी Safran Aircraft Engine Services India (SAESI) सुविधा का उद्घाटन किया. यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट इंजन MRO (Maintenance, Repair & Overhaul) सुविधाओं में से एक है.
भारत के लिए विमानन क्षेत्र में बड़ी छलांग
पीएम मोदी ने कहा कि Safran की यह अत्याधुनिक MRO सुविधा भारत को एक वैश्विक एविएशन मेंटेनेंस हब बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी. उन्होंने इसे युवाओं के लिए हाई-टेक रोजगार अवसरों के नए द्वार खोलने वाला कदम बताया.
उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है. भारतीय एयरलाइंस ने 1,500 से अधिक नए विमानों का ऑर्डर दिया है.
इसके बावजूद 85% से ज्यादा MRO कार्य विदेशों में होता रहा है — जिससे लागत और समय दोनों बढ़ते हैं. नई सुविधा से भारत के बाहर होने वाले भारी MRO खर्च में बड़ी कमी आएगी।
Safran की हाई-टेक MRO सुविधा की खास बातें
- 45,000 वर्ग मीटर में फैली यह यूनिट LEAP इंजनों की सर्विसिंग करेगी, जो Airbus A320neo और Boeing 737 MAX विमानों में उपयोग होते हैं.
- शुरुआती निवेश: ₹1,300 करोड़
- सालाना क्षमता: 300 LEAP इंजन सर्विसिंग
- 2035 तक 1,000+ भारतीय इंजीनियर और तकनीशियन यहां कार्य करेंगे.
- यह पहली बार है जब कोई वैश्विक इंजन निर्माता (OEM) भारत में डीप-लेवल MRO सुविधा स्थापित कर रहा है.

“Design in India” पर जोर
प्रधानमंत्री ने Safran से अपील की कि भविष्य में इंजन डिज़ाइन और कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग में भी भारत की प्रतिभाओं का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि भारत न केवल एविएशन बल्कि शिपिंग MRO इकोसिस्टम भी विकसित कर रहा है.
सरकारी सुधारों ने बनाया भारत को निवेश का हब
पीएम मोदी ने बताया:
- 100% FDI कई क्षेत्रों में स्वचालित मार्ग से संभव
- रक्षा में 74% FDI की अनुमति
- 11 वर्षों में 40,000+ अनुपालन समाप्त
- GST सुधार, National Single Window System, नई लेबर कोड्स और IBC ने कारोबार को आसान बनाया
उन्होंने कहा,
“भारत पर दांव लगाना इस दशक का सबसे समझदारी भरा बिजनेस निर्णय है.” कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू भी मौजूद थे.
888jogosbet é confiável. Boas opções de apostas em diversos esportes. Plataforma fácil de usar, recomendo 888jogosbet.