Brazil के पूर्व राष्ट्रपति Jair Bolsonaro गिरफ्तार, तख्तापलट साजिश केस में प्रिवेंटिव कस्टडी में भेजे गए
Brazil की राजनीति में बड़ा झटका लगा है. देश के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो को संघीय पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर प्रिवेंटिव कस्टडी में भेज दिया. यह कार्रवाई उनकी 27 साल की जेल की सजा शुरू होने से ठीक पहले हुई, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने तख्तापलट की साजिश के मामले में सुनाया था.
Brazil में क्यों हुई Jair Bolsonaro गिरफ्तारी ?
Brazil के सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद पुलिस ने बोल्सोनारो को हिरासत में लिया.
कोर्ट का कहना है कि, बोल्सोनारो फ्लाइट-रिस्क थे, यानी उनके भागने की आशंका थी. उनके कट्टर समर्थकों द्वारा विरोध-प्रदर्शन की तैयारी की खबरें थीं, जो कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकती थीं. इन कारणों से उन्हें नियमित रूटीन इनटेक प्रक्रिया के तहत प्रिवेंटिव कस्टडी में भेज दिया गया.
बोल्सोनारो को सजा क्यों हुई थी?
सितंबर 2025 में Brazil की सुप्रीम कोर्ट ने जैर बोल्सोनारो को 27 साल 3 महीने की सजा सुनाई थी. आरोप थे कि उन्होंने 2022 के चुनाव परिणाम को पलटने के लिए तख्तापलट की साजिश रची और सशस्त्र अपराध संगठन में शामिल थे. उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की और अपने समर्थकों को उकसाकर राजधानी ब्रासीलिया में हिंसा कराई. पिछले लगभग 100 दिनों से वह हाउस-अरेस्ट में थे, जिसे अब खत्म कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
बोल्सोनारो की गिरफ्तारी पर राजनीतिक हलचल
बोल्सोनारो की पार्टी और उनके समर्थक इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बता रहे हैं. वहीं, सरकार और कई कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम लोकतंत्र की रक्षा के लिए बेहद जरूरी था.
Just signed up to JJWinclub. Place seems alright, let’s see what its got. Take a peek jjwinclub.