Raytheon – Rafael ने अमेरिका में नई मिसाइल फैक्ट्री खोली, आयरन डोम उत्पादन में बड़ी बढ़ोत्तरी
अमेरिका की Raytheon और इजराइल की Rafael की संयुक्त कंपनी R2S (Raytheon–Rafael Protection Systems) ने East Camden में अपनी नई मिसाइल प्रोडक्शन फैक्ट्री शुरू कर दी है. इसके साथ ही कंपनी को इज़राइल के लिए Tamir Surface-to-Air Missiles की सप्लाई हेतु 1.25 बिलियन डॉलर का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है.
नया कॉन्ट्रैक्ट और उत्पादन क्षमता
कॉन्ट्रैक्ट के तहत इज़राइल को Tamir मिसाइलें, मिसाइल किट्स और टेस्ट इक्विपमेंट दिए जाएंगे। यह डील डायरेक्ट कमर्शियल सेल (DCS) से हुई है.
Raytheon (RTX) और Rafael ने इस प्रोजेक्ट के लिए 33 मिलियन डॉलर का कैपिटल इन्वेस्टमेंट करके यह नई सुविधा स्थापित की है.
आयरन डोम उत्पादन तेज करने का लक्ष्य
यह फैक्ट्री इज़राइल के IMDO (Israel Missile Defense Organization) और उसके DDR&D प्रोग्राम की उस पहल का हिस्सा है, जिसमें Iron Dome Interceptors का सीरियल प्रोडक्शन तेज करना शामिल है. नई साइट पर Tamir मिसाइलों का उत्पादन होगा, जो आयरन डोम के साथ-साथ इसकी अमेरिकी वैरिएंट SkyHunter के लिए भी इस्तेमाल की जाती हैं.
अमेरिका में पहली ‘पूर्ण Tamir/SkyHunter उत्पादन सुविधा’
R2S के CEO जोनाथन केसी के अनुसार,
“यह R2S के लिए पहला बड़ा प्रोडक्शन कॉन्ट्रैक्ट है और हमारे लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन. यह नई Camden यूनिट अमेरिका में Tamir और SkyHunter मिसाइलों की पहली फुल-स्केल प्रोडक्शन सुविधा है.”
आयरन डोम की सिद्ध क्षमता
Rafael द्वारा विकसित Iron Dome 2011 से ऑपरेशनल है और आज तक 95% से अधिक सफलता दर के साथ हजारों रॉकेट और खतरों को इंटरसेप्ट कर चुका है. Raytheon और Rafael पिछले एक दशक से इस सिस्टम पर साझेदारी कर रहे हैं.
इसका अमेरिकी संस्करण SkyHunter एक शॉर्ट टू मीडियम रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है, जो
- क्रूज मिसाइल,
- एयरक्राफ्ट,
- रॉकेट,
- आर्टिलरी,
- और मोर्टार
जैसे खतरों को इंटरसेप्ट करने में सक्षम है.
Gave Win5bet a go the other day. Simple enough layout, easy to navigate. Can’t hurt to have a look and see if they’ve got anything that tickles your fancy. Have a look: win5bet