Xiangshan Forum 2025: CHINA में 100 देशों की भागीदारी, क्षेत्रीय सुरक्षा पर बड़ा रणनीतिक मंच
सालाना Xiangshan Forum 2025 इस हफ्ते CHINA की राजधानी में आयोजित होने जा रहा है. यह फोरम एशिया और वैश्विक सुरक्षा मामलों में चीन के प्रमुख रणनीतिक मंच के रूप में जाना जाता है. इस वर्ष के फोरम में लगभग 100 देशों से 1,800 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है, जिसमें राजनीतिक नेता, रक्षा अधिकारी और सुरक्षा विशेषज्ञ मौजूद होंगे.
फोरम का महत्व
Xiangshan Forum को चीन अक्सर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक सहयोग पर अपनी दृष्टि प्रस्तुत करने के लिए उपयोग करता है. इस वर्ष का मुख्य विषय है “सत्तावाद और शक्ति-राजनीति के खिलाफ साझा दृष्टिकोण”.
चीन का उद्देश्य यह दर्शाना है कि वह क्षेत्रीय तनावों को शांतिपूर्ण तरीकों से हल करने की दिशा में काम कर रहा है. यह मंच देशों के बीच रणनीतिक संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करता है.
CHINA के इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि
फोरम में आमंत्रित लगभग 1,800 प्रतिनिधियों में सैन्य अधिकारी, सुरक्षा विशेषज्ञ, विदेश नीति विश्लेषक और राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल हैं. यह हिस्सा लेने वाले देश केवल एशियाई राष्ट्र नहीं हैं, बल्कि यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के कई प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे.
प्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य है क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना और सहयोग बढ़ाना है.
Xiangshan Forum 2025 सिर्फ एक वार्षिक फोरम नहीं है, बल्कि यह चीन की वैश्विक रणनीतिक महत्वाकांक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को प्रदर्शित करने का प्रमुख अवसर है. इस फोरम के परिणाम एशिया और वैश्विक सुरक्षा समीकरणों में नई दिशा दे सकते हैं. हालांकि चीन के रिकॉर्ड को देखते हुए उसकी कथनी और करनी पर विश्वास तो कतई नहीं किया जा सकता है.
Liked the careful selection of which details to include and which to skip, and a stop at opalmeadowgoodsgallery reflected the same editorial judgement, knowing what to leave out is just as important as knowing what to include and this site has clearly figured out where that line sits for the topics it covers regularly.