Indian Navy के युद्धपोतों के लिए BrahMos Fire Control System और लॉन्चर खरीदेगा रक्षा मंत्रालय
भारत के रक्षा मंत्रालय ने Indian Navy के युद्धपोतों के लिए BrahMos Fire Control System और लॉन्चर की खरीद के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (BAPL) के साथ 661.50 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है. यह अनुबंध 6 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में ‘बाय (इंडियन-आईडीडीएम)’ श्रेणी के तहत किया गया. अनुबंध पर हस्ताक्षर के दौरान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.
करीब 68 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना में करीब 68 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) समेत विभिन्न भारतीय उद्योगों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा. परियोजना से तीन वर्षों की अवधि में रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है.

मंत्रालय ने कहा कि यह परियोजना भारत की समुद्री सुरक्षा संरचना और रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगी. साथ ही, यह उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकी के स्वदेशीकरण की दिशा में चल रहे प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देगी.
युद्धपोतों पर ब्रह्मोस प्रणाली की भूमिका
भारतीय नौसेना के विभिन्न अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर तैनात ब्रह्मोस प्रणाली समुद्री हमले के लिए भारत की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल क्षमता का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह प्रणाली सुपरसोनिक गति से सटीक हमले करने में सक्षम है और विस्तारित रेंज में जमीन तथा समुद्र, दोनों दिशाओं से लक्ष्यों को निशाना बना सकती है.
One thought on “Indian Navy के युद्धपोतों के लिए BrahMos Fire Control System और लॉन्चर खरीदेगा रक्षा मंत्रालय ”