India-Japan के बीच ‘वीर गार्जियन-2026’ वायु अभ्यास 9 सितंबर से, जोधपुर में गरजेंगे तेजस और F-2A
India–Japan की वायु सेनाएं एक बार फिर संयुक्त हवाई युद्धाभ्यास के जरिए अपनी परिचालन क्षमताओं और आपसी तालमेल को मजबूत करने जा रही हैं. भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान वायु आत्मरक्षा बल (JASDF) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2026’ का आयोजन 9 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक जोधपुर वायुसेना छावनी में किया जाएगा.
इस 14 दिवसीय अभ्यास में भारतीय वायु सेना अपने अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के साथ हिस्सा लेगी. भारतीय दल में स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस, सुखोई-30MKI और राफेल जैसे लड़ाकू विमान शामिल होंगे. वहीं, जापान वायु आत्मरक्षा बल अपने F-2A लड़ाकू विमानों के साथ अभ्यास में भाग लेगा.
उन्नत हवाई अभियानों का होगा अभ्यास

वीर गार्जियन-2026 के दौरान दोनों देशों के वायु सैनिक विभिन्न उन्नत परिचालन मिशनों को अंजाम देंगे. अभ्यास का उद्देश्य केवल हवाई युद्ध कौशल का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि दोनों वायु सेनाओं के बीच वास्तविक परिचालन परिस्थितियों में बेहतर समन्वय और आपसी समझ विकसित करना भी है.
अभ्यास के दौरान मिशन प्लानिंग कॉन्फ्रेंस, विषय विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (Subject Matter Expert Exchange) और सैन्य कर्मियों के बीच विभिन्न पेशेवर विषयों पर संवाद आयोजित किए जाएंगे.

इसके अलावा, इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी दोनों देशों के सैन्यकर्मियों के बीच विचार-विमर्श होगा. इससे दोनों वायु सेनाओं को तकनीकी और परिचालन अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा.
India-Japan रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती
वीर गार्जियन-2026 को भारत और जापान के बीच बढ़ते रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अभ्यास के दौरान संयुक्त मिशनों के जरिए दोनों वायु सेनाएं सामरिक दक्षता, परिचालन समन्वय और एयरोस्पेस ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगी.

तेजस, सुखोई-30MKI और राफेल जैसे भारतीय लड़ाकू विमानों के साथ जापान के F-2A की भागीदारी इस अभ्यास को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बनाती है. इससे दोनों देशों के पायलटों और ग्राउंड स्टाफ को एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं, मिशन प्लानिंग और तकनीकी क्षमताओं को समझने का अवसर मिलेगा.

भारत और जापान के बीच रक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं. ऐसे संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों की दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी, आपसी विश्वास और रक्षा सहयोग को और गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ‘वीर गार्जियन-2026’ के जरिए दोनों देश मुक्त, खुले और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूत करेंगे.
Top notch service and very responsive support team. It’s rare to find a site this reliable these days. Give idug234 a try!
I felt like I had some real luck today! The platform is very user-friendly even for beginners. I will definitely be returning to pklucky93game very soon.
Been spending a lot of time here lately and the rewards are actually legit. It is a great place to unwind and have some fun. Love everything about inzioplay.
Finally found a reliable place to play. The interface is very user friendly and the payouts are legit. Definitely recommend sersanbetlogin to everyone.