GRSE ने DNV के साथ किया समझौता, एडवांस्ड वॉरशिप और डिजिटल शिपबिल्डिंग को मिलेगा बढ़ावा

GRSE ने DNV के साथ किया समझौता, एडवांस्ड वॉरशिप और डिजिटल शिपबिल्डिंग को मिलेगा बढ़ावा

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) लिमिटेड ने वैश्विक समुद्री संगठन DNV (Det Norske Veritas) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है. यह समझौता 2 सितंबर 2026 को जर्मनी के हैम्बर्ग में आयोजित SMM Hamburg Maritime Trade Fair के दौरान किया गया.

रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग GRSE और DNV के बीच हुआ यह समझौता एडवांस्ड वॉरशिप डिजाइन, जहाज निर्माण और समुद्री इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को बढ़ाने पर केंद्रित है.

इस साझेदारी के तहत GRSE की युद्धपोत डिजाइन और जहाज निर्माण विशेषज्ञता को DNV की ग्लोबल क्लासिफिकेशन, सर्टिफिकेशन, तकनीकी आश्वासन, डिजिटलाइजेशन, सस्टेनेबिलिटी और मैरीटाइम एडवाइजरी क्षमताओं के साथ जोड़ा जाएगा.

GRSE ने DNV के साथ किया समझौता, एडवांस्ड वॉरशिप और डिजिटल शिपबिल्डिंग को मिलेगा बढ़ावा

MoU के तहत एडवांस्ड वॉरशिप और विशेष प्रकार के जहाजों, ग्रीन शिपिंग और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी, डिजिटल शिपबिल्डिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंडस्ट्री 4.0 तथा स्किल डेवलपमेंट, ट्रेनिंग और नॉलेज एक्सचेंज जैसे क्षेत्रों में सहयोग किया जाएगा.

इस सहयोग से GRSE को डिजिटल शिपबिल्डिंग, ग्रीन टेक्नोलॉजी और आधुनिक जहाज निर्माण प्रक्रियाओं में अपनी क्षमताओं को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है. साथ ही, यह साझेदारी भारत की तकनीकी रूप से उन्नत रक्षा और वाणिज्यिक जहाज निर्माण परियोजनाओं को घरेलू स्तर पर विकसित और पूरा करने की क्षमता को भी बढ़ा सकती है.

GRSE और DNV के बीच यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब भारत अपने रक्षा और समुद्री क्षेत्र में स्वदेशी डिजाइन, आधुनिक तकनीक और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाने पर जोर दे रहा है.

One thought on “GRSE ने DNV के साथ किया समझौता, एडवांस्ड वॉरशिप और डिजिटल शिपबिल्डिंग को मिलेगा बढ़ावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *