निर्मला सीतारमण ने Shield AI के अध्यक्ष से की मुलाकात, INDIA-US में AI और स्वायत्त रक्षा तकनीक सहयोग पर चर्चा
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका के शिकागो में Shield AI के सह-संस्थापक एवं अध्यक्ष ब्रैंडन त्सेंग से मुलाकात की बैठक में भारत में Shield AI की बढ़ती भागीदारी और AI आधारित स्वायत्त रक्षा प्रणालियों, मानवरहित प्लेटफॉर्म तथा अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीकों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई.
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अनुसंधान एवं विकास (R&D), प्रौद्योगिकी विकास, सह-विकास और सह-उत्पादन के क्षेत्रों में संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया. निर्मला सीतारमण ने भारत में Shield AI की निरंतर रुचि का स्वागत करते हुए देश के तेजी से विस्तार कर रहे रक्षा प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को रेखांकित किया.
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत के पास मजबूत इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रतिभा, उन्नत विनिर्माण क्षमता और तेजी से विकसित हो रहा नवाचार तंत्र है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत केवल एक बड़ा बाजार ही नहीं, बल्कि स्वायत्त रक्षा प्रणालियों के विकास, परीक्षण और निर्माण का वैश्विक केंद्र बनने की क्षमता रखता है.
बैठक में AI-संचालित स्वायत्त प्लेटफॉर्म और मानवरहित हवाई प्रणालियों (UAS) के क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग को और गहरा करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई. विशेष रूप से सह-विकास और सह-उत्पादन के माध्यम से दोनों देशों की रणनीतिक तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया.
Shield AI अमेरिकी रक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक प्रमुख कंपनी है, जो AI-सक्षम स्वायत्त प्रणालियों और मानवरहित प्लेटफॉर्म के विकास पर काम करती है. भारत के साथ कंपनी का बढ़ता जुड़ाव देश के रक्षा क्षेत्र में AI और स्वायत्त तकनीकों की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है.
Reliable performance every single time I log in which is exactly what I look for in a platform. Secure payments and a straightforward interface make it easy to focus on what matters most having a great time mostbetloginbd