Iron Dome हुआ और घातक! Israel ने Iron Beam Laser के साथ किया अपग्रेड
Israel के रक्षा मंत्रालय (Israel Ministry of Defense) ने घोषणा की है कि उसकी Israel Missile Defense Organization (IMDO) और Rafael Advanced Defense Systems ने Iron Dome एयर डिफेंस सिस्टम के व्यापक अपग्रेड का सफल परीक्षण पूरा कर लिया है. इस परीक्षण में युद्ध के दौरान मिले वास्तविक अनुभवों के आधार पर सिस्टम में कई नए सुधारों को परखा गया.
परीक्षण के दौरान Iron Dome की नई क्षमताओं का मूल्यांकन किया गया, जिनका उद्देश्य मौजूदा और भविष्य के हवाई खतरों का अधिक प्रभावी ढंग से मुकाबला करना है. इसमें रॉकेट, क्रूज मिसाइल और मानव रहित हवाई वाहन (UAV) जैसे लक्ष्यों के खिलाफ सिस्टम की क्षमता को परखा गया. साथ ही, एक साथ बड़ी संख्या में दागे जाने वाले हथियारों को रोकने की क्षमता भी जांची गई.
इस टेस्ट सीरीज की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि Iron Beam हाई-पावर लेजर सिस्टम का Iron Dome के साथ सफल एकीकरण (Integration) रही. Iron Beam को Iron Dome के पूरक रक्षा सिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है. परीक्षण के दौरान दोनों प्रणालियों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशनल परिदृश्यों में काम किया और Iron Dome के बैटल मैनेजमेंट सेंटर (BMC) के साथ उनका समन्वय सफल रहा.
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन नए अपग्रेड के बाद Iron Dome की क्षमता विभिन्न प्रकार के आधुनिक हवाई हमलों का सामना करने में पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई है. यह सुधार इजरायल की आने वाले वर्षों की सुरक्षा रणनीति का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश की बहु-स्तरीय वायु एवं मिसाइल रक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाना है.
2011 से इजरायल की सुरक्षा की रीढ़ बना Iron Dome

Iron Dome को वर्ष 2011 में इजरायली वायु सेना में शामिल किया गया था और तब से यह देश की बहु-स्तरीय एयर डिफेंस प्रणाली का प्रमुख हिस्सा बना हुआ है. हालिया युद्ध के दौरान इस सिस्टम ने हजारों रॉकेट और अन्य हवाई खतरों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नागरिकों की जान और महत्वपूर्ण सैन्य एवं रणनीतिक ठिकानों की सुरक्षा सुनिश्चित की.
Iron Dome का विकास Rafael Advanced Defense Systems ने Israel Aerospace Industries (IAI) की ELTA Systems डिवीजन और mPrest के सहयोग से किया है. वहीं Iron Beam लेजर सिस्टम का मुख्य विकास भी Rafael ने किया है, जिसमें Elbit Systems लेजर स्रोत उपलब्ध करा रही है. इसके अलावा SCD और Shafir Production Systems भी इस परियोजना से जुड़े हुए हैं.
IMDO निदेशक ने क्या कहा?
IMDO के निदेशक मोशे पटेल ने कहा कि हालिया युद्ध और Operation Roaring Lion के दौरान इजरायल को लगातार मिसाइल और रॉकेट हमलों का सामना करना पड़ा, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम की वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षा हुई. उन्होंने कहा कि Iron Dome इजरायल की बहु-स्तरीय रक्षा प्रणाली का प्रमुख स्तंभ बना हुआ है.
उन्होंने बताया कि परीक्षण के दौरान Iron Beam लेजर सिस्टम को भी Iron Dome के कमांड एवं कंट्रोल नेटवर्क के साथ सफलतापूर्वक जोड़ा गया, जिससे पूरे रक्षा तंत्र की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है. साथ ही इजरायल इंटरसेप्टर मिसाइलों के उत्पादन को इजरायल और अमेरिका दोनों में तेज करने पर भी काम कर रहा है, ताकि भविष्य में किसी भी सुरक्षा चुनौती का सामना किया जा सके.
Rafael के CEO का बयान
Rafael के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योआव टूरगेमन ने कहा कि यह परीक्षण Iron Dome की नई क्षमताओं को सफलतापूर्वक प्रमाणित करने में पूरी तरह सफल रहा. उन्होंने बताया कि इसमें Iron Beam लेजर सिस्टम का एकीकरण भी शामिल था, जिसे कुछ महीने पहले ही इजरायली रक्षा बल (IDF) को सौंपा गया था.
उन्होंने कहा कि Iron Dome लगातार बदलते खतरों के अनुरूप खुद को उन्नत कर रहा है और भविष्य के हवाई हमलों का मुकाबला करने के लिए तैयार है. उनके अनुसार, Rafael के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की तकनीकी क्षमता और नवाचार इजरायल को दुनिया की अग्रणी एयर डिफेंस तकनीकों में बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.