Indian Coast Guard में शामिल हुआ FPV ‘Akshay’

Indian Coast Guard में शामिल हुआ FPV 'AKSHAY'

भारत की समुद्री सुरक्षा क्षमता को बड़ा बढ़ावा मिला है. भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में निर्मित स्वदेशी फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) ‘Akshay‘ को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है. इस पोत का कमीशनिंग समारोह गोवा में आयोजित किया गया, जहां इसे भारतीय तटरक्षक बल को सौंपा गया.

FPV अक्षय का उद्घाटन वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव (Personnel) परमा सेन, IA&AS ने किया. इस अवसर पर IG भीष्म शर्मा, PTM, TM, COMCG (West) और Dy Director General (HRD), तटरक्षक मुख्यालय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Indian Coast Guard में शामिल हुआ FPV 'AKSHAY'

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत तैयार किया गया यह अत्याधुनिक फास्ट पेट्रोल वेसल भारत की बढ़ती स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता को दर्शाता है. इसे विशेष रूप से समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज एवं बचाव अभियान (Search and Rescue), तटीय निगरानी और समुद्री पर्यावरण संरक्षण जैसे मिशनों के लिए डिजाइन किया गया है.

FPV अक्षय के शामिल होने से भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री निगरानी क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया और ऑपरेशनल पहुंच में बढ़ोतरी होगी. यह पोत तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर नजर रखने और आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से कार्रवाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित यह पोत भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *