Iran को US का बड़ा संदेश! परमाणु हथियारों से लैस Ohio-Class पनडुब्बी जिब्राल्टर पहुंची

ईरान को अमेरिका का बड़ा संदेश! परमाणु हथियारों से लैस Ohio-Class पनडुब्बी जिब्राल्टर पहुंची

US ने Iran को बड़ा रणनीतिक संदेश देते हुए अपनी परमाणु हथियारों से लैस बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी को जिब्राल्टर में तैनात किया है. अमेरिकी नौसेना और पेंटागन ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह परमाणु-सक्षम पनडुब्बी ब्रिटिश क्षेत्र जिब्राल्टर पहुंच चुकी है. यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावित समझौते को ठुकरा दिया है.

अमेरिकी छठे बेड़े (U.S. Sixth Fleet) के अनुसार, यह पोर्ट विजिट अमेरिका की सैन्य क्षमता, लचीलापन और NATO सहयोगियों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. Ohio-class पनडुब्बियां दुनिया की सबसे घातक और गुप्त परमाणु हमलावर प्लेटफॉर्म मानी जाती हैं, जो Trident II बैलिस्टिक मिसाइलों से लैस होती हैं और हजारों किलोमीटर दूर तक परमाणु हमला करने में सक्षम हैं.

पेंटागन आमतौर पर अपनी परमाणु पनडुब्बियों की लोकेशन सार्वजनिक नहीं करता, इसलिए इस तैनाती को ईरान के लिए सीधा रणनीतिक संकेत माना जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घोषणा उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को “Totally Unacceptable” बताते हुए खारिज कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *