America की नई QuadStar मिसाइल का सफल परीक्षण, अब Stinger की जगह लेगी AI-संचालित इंटरसेप्टर

अमेरिका की नई QuadStar मिसाइल का सफल परीक्षण, अब Stinger की जगह लेगी AI-संचालित इंटरसेप्टर

America की दिग्गज रक्षा कंपनी Lockheed Martin ने अपनी नई पीढ़ी की शॉर्ट-रेंज इंटरसेप्टर मिसाइल QuadStar™ का एक महत्वपूर्ण परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. कंपनी ने बताया कि QuadStar मिसाइल ने Next-Generation Short-Range Interceptor (NGSRI) Seeker Characterization Flight Test (SCFT) के दौरान शानदार प्रदर्शन किया. यह वही प्रोग्राम है जिसे भविष्य में अमेरिकी सेना की पुरानी Stinger मिसाइल को रिप्लेस करने के लिए विकसित किया जा रहा है.

परीक्षण के दौरान QuadStar मिसाइल को Command Launch Assembly (CLA) से लॉन्च किया गया और इसने टैक्टिकल ट्रैजेक्टरी पर उड़ान भरते हुए अपनी अत्याधुनिक सीकर क्षमता का प्रदर्शन किया. कंपनी के अनुसार, मिसाइल ने पुराने सिस्टम की तुलना में अधिक दूरी पर लक्ष्य को ट्रैक करने की क्षमता दिखाई.

इस टेस्ट का मुख्य उद्देश्य मिसाइल के सीकर सिस्टम की क्षमता को सत्यापित करना था. परीक्षण में यह देखा गया कि मिसाइल अपने सेंसर से इमेज कैप्चर कर सकती है, ऑनबोर्ड सिग्नल प्रोसेसिंग कर सकती है और उड़ान के दौरान लगातार लक्ष्य पर लॉक बनाए रख सकती है. Lockheed Martin ने कहा कि परीक्षण में CLA सिस्टम, मिसाइल के महत्वपूर्ण फंक्शन, नए किफायती सीकर डिजाइन और इंटरसेप्टर की परफॉर्मेंस सफलतापूर्वक साबित हुई.

अमेरिका की नई QuadStar मिसाइल का सफल परीक्षण, अब Stinger की जगह लेगी AI-संचालित इंटरसेप्टर

कंपनी के मुताबिक QuadStar मिसाइल में AI आधारित सिग्नल प्रोसेसिंग और आधुनिक ओपन-सिस्टम आर्किटेक्चर का उपयोग किया गया है. इससे न केवल इसकी लागत कम होगी बल्कि भविष्य में तेजी से अपग्रेड और मॉड्यूलर सुधार भी संभव होंगे. यह सिस्टम ड्रोन, हेलीकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग लड़ाकू विमानों जैसे खतरों को रोकने में सक्षम बनाया जा रहा है.

Lockheed Martin Advanced Programs के वाइस प्रेसिडेंट Randy Crites ने कहा कि टीम की तेजी, नवाचार और मिशन फोकस की वजह से यह उपलब्धि हासिल हुई. उन्होंने कहा कि QuadStar का सफल परीक्षण दिखाता है कि कंपनी भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए अमेरिकी सैनिकों और सहयोगियों की सुरक्षा हेतु अगली पीढ़ी का इंटरसेप्टर देने की दिशा में सही रास्ते पर है.

वहीं Lockheed Martin NGSRI के बिजनेस डेवलपमेंट लीड Chris Murphy ने कहा कि केवल छह महीनों के भीतर सीकर कैरेक्टराइजेशन पूरा होना कंपनी की गति और क्षमता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि कंपनी अमेरिकी सेना की तत्काल और भविष्य की जरूरतों के लिए सस्ती, शक्तिशाली और तेजी से उत्पादन योग्य मिसाइल प्रणाली विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

One thought on “America की नई QuadStar मिसाइल का सफल परीक्षण, अब Stinger की जगह लेगी AI-संचालित इंटरसेप्टर”

  1. [7196]1xbet Malaysia | Cara Daftar & Slot Online Deposit TNG,Sertai 1xbet untuk akses casino online trusted Malaysia. Download 1xbet APK sekarang, belajar cara main baccarat online dan mula bermain dengan mudah. visit: 1xbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *