भारत की स्वदेशी ताकत: SSS Defence ने पेश की T72 बैटल राइफल, कम रीकॉइल और हाई परफॉर्मेंस का दावा
भारत की रक्षा निर्माण क्षमता को एक और बड़ा बूस्ट मिला है. SSS Defence ने अपनी नई बैटल राइफल T72 को पेश किया है, जिसे पूरी तरह भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है.
यह राइफल 7.62×51 NATO कैलिबर पर आधारित है और इसमें एडवांस्ड शॉर्ट स्ट्रोक पिस्टन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह ज्यादा साफ तरीके से ऑपरेट होती है और ओवरहीटिंग की समस्या कम होती है.
कंपनी का दावा है कि T72 अपने वर्ग में सबसे कम रीकॉइल देने वाली राइफल है, जिससे सैनिकों को बेहतर कंट्रोल और सटीक निशाना साधने में मदद मिलेगी.
SSS Defence ने इसे “सटीक, कुशल और बिना अनावश्यक जटिलता” के सिद्धांत पर तैयार किया है — ठीक उसी तरह जैसे भारत ने सीमित संसाधनों में अंतरिक्ष मिशनों को सफल बनाया.
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह राइफल बड़े पैमाने पर अपनाई जाती है, तो यह भारतीय सेना और सुरक्षा बलों के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है.