Indian Navy को GRSE निर्मित ASW-SWC ‘Ashank’ सौंपा गया, 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से बना जहाज

Indian Navy को GRSE निर्मित ASW-SWC ‘Ashank’ सौंपा गया, 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से बना जहाज

Indian Navy को स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW SWC) ‘Ashank’ 23 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम में सौंप दिया गया. इस जहाज का निर्माण कोलकाता स्थित Garden Reach Shipbuilders and Engineers (GRSE) ने किया है.

यार्ड 3036 ‘आशंक’ भारतीय नौसेना के लिए तैयार किए जा रहे ASW SWC श्रेणी के जहाजों में से एक है. इन जहाजों को Indian Register of Shipping (IRS) के Classification Rules के अनुसार डिजाइन और निर्मित किया गया है. ये जहाज खास तौर पर तटीय जलक्षेत्र में पनडुब्बियों का पता लगाने और एंटी-सबमरीन वारफेयर ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए तैयार किए गए हैं.

आधुनिक हथियारों और सोनार सिस्टम से लैस

Indian Navy को GRSE निर्मित ASW-SWC ‘Ashank’ सौंपा गया, 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से बना जहाज
फोटो -SpokespersonNavy, @indiannavy

‘Ashank’ को आधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और उन्नत सोनार सिस्टम से लैस किया गया है. इन प्रणालियों की मदद से जहाज समुद्र के भीतर मौजूद पनडुब्बियों की निगरानी, उनका पता लगाने और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम होगा. इसकी क्षमताएं विशेष रूप से तटीय जलक्षेत्र में भारतीय नौसेना की एंटी-सबमरीन वारफेयर क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी.

Indian Navy को GRSE निर्मित ASW-SWC ‘Ashank’ सौंपा गया, 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से बना जहाज
फोटो -SpokespersonNavy,@indiannavy

ये जहाज वाटरजेट प्रणोदन प्रणाली से संचालित होने वाले भारतीय नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोतों में शामिल हैं. ‘आशंक’ के शामिल होने से नौसेना की एंटी-सबमरीन ऑपरेशन, तटीय निगरानी और माइन-लेइंग यानी समुद्री बारूदी सुरंग बिछाने से संबंधित क्षमताओं को भी मजबूती मिलेगी.

80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री

Indian Navy को GRSE निर्मित ASW-SWC ‘Ashank’ सौंपा गया, 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से बना जहाज
फोटो -SpokespersonNavy,@indiannavy

‘Ashank’ की डिलीवरी भारत के स्वदेशी युद्धपोत निर्माण कार्यक्रम की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. जहाज में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जो देश के रक्षा विनिर्माण क्षेत्र और स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता में बढ़ोतरी को दर्शाता है.

यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा उपकरणों और युद्धपोतों के निर्माण में घरेलू उद्योग की भूमिका बढ़ाने तथा आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में भारतीय नौसेना और देश के रक्षा उद्योग के प्रयासों को आगे बढ़ाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *