भारतीय नौसेना के Barak Point Defence Missile System का होगा अपग्रेड, इजराइल की IAI से 1,976 करोड़ का करार

भारतीय नौसेना के Barak Point Defence Missile System का होगा अपग्रेड, इजराइल की IAI से 1,976 करोड़ का करार

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात Barak Point Defence Missile System के उन्नयन और पुराने पड़ रहे पुर्जों के प्रबंधन के लिए Israel Aerospace Industries (IAI) के साथ 1,976.40 करोड़ रुपये का अनुबंध किया है. इस समझौते से नौसेना के युद्धपोतों की हवाई खतरों से निपटने की क्षमता को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अनुबंध अन्य पूंजीगत खरीद प्रक्रिया (Other Capital Procurement Procedure) के तहत किया गया है. इस पर 18 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए. इस दौरान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे.

भारतीय नौसेना के Barak Point Defence Missile System का होगा अपग्रेड, इजराइल की IAI से 1,976 करोड़ का करार
फोटो – Ministry of Defence, Government of India, @SpokespersonMoD

अनुबंध के तहत बराक प्वाइंट डिफेंस मिसाइल प्रणाली के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का व्यापक उन्नयन किया जाएगा. इसके साथ ही प्रणाली के पुराने पड़ रहे पुर्जों के प्रबंधन की व्यवस्था भी की जाएगी. इससे नौसेना के जहाजों पर तैनात इस मिसाइल प्रणाली की परिचालन क्षमता और प्रभावशीलता बेहतर होने की उम्मीद है.

भारतीय नौसेना के Barak Point Defence Missile System का होगा अपग्रेड, इजराइल की IAI से 1,976 करोड़ का करार
फोटो – Ministry of Defence, Government of India, @SpokespersonMoD

Barak Point Defence Missile System भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को हवाई खतरों से सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इसके उन्नयन से नौसेना के पोतों की हवाई रक्षा क्षमता मजबूत होगी और वे अधिक दूरी से आने वाले हवाई खतरों का मुकाबला करने में बेहतर स्थिति में होंगे. रक्षा मंत्रालय ने इस अनुबंध को भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

One thought on “भारतीय नौसेना के Barak Point Defence Missile System का होगा अपग्रेड, इजराइल की IAI से 1,976 करोड़ का करार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *