India-Myanmar सैन्य अभ्यास IMBAX-2026 शुरू, उमरोई में दोनों सेनाएं करेंगी संयुक्त प्रशिक्षण
India–Myanmar के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘IMBAX’ के 5वें संस्करण की शुरुआत मंगलवार को मेघालय के उमरोई स्थित ज्वाइंट ट्रेनिंग नोड में हुई. 14 दिनों तक चलने वाला यह सैन्य अभ्यास 15 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है.
अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण के जरिए तालमेल और अंतर-संचालनीयता को मजबूत करना है. इसके तहत संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के तहत अभियानों के संचालन से जुड़ी क्षमताओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा.

‘IMBAX-2026’ के दौरान भारतीय और म्यांमार सेनाओं के जवान अपने परिचालन अनुभव और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा करेंगे. इससे दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ, सौहार्द और सैन्य सहयोग को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा.

अभ्यास के दौरान म्यांमार के सैन्य दल को भारतीय सेना में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न स्वदेशी हथियारों और उपकरणों को देखने का अवसर भी मिलेगा. यह गतिविधि ‘जय से विजय’ के दृष्टिकोण के अनुरूप भारतीय रक्षा क्षमताओं और स्वदेशी सैन्य उपकरणों से परिचित कराने पर केंद्रित है.

‘IMBAX-2026’ भारत और म्यांमार के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देने की दोनों देशों की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है.
One thought on “India-Myanmar सैन्य अभ्यास IMBAX-2026 शुरू, उमरोई में दोनों सेनाएं करेंगी संयुक्त प्रशिक्षण”