Agni-4 Missile Test: ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण
भारत ने अपनी सामरिक प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करते हुए 6 अगस्त 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) Agni-4 Missile का सफल परीक्षण किया. इस परीक्षण में मिसाइल के सभी परिचालन (Operational) और तकनीकी (Technical) मानकों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया.
यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (Strategic Forces Command – SFC) की देखरेख में संपन्न हुआ. परीक्षण के दौरान मिसाइल ने निर्धारित उड़ान प्रोफाइल का पालन करते हुए सभी निर्धारित उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया.
अग्नि-4 भारत की परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे लंबी दूरी तक सटीक प्रहार करने के लिए विकसित किया गया है. इस सफल परीक्षण के साथ भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता और विश्वसनीयता को एक बार फिर मजबूती मिली.