US ने फिर किया ईरान पर बड़ा हमला, होरमुज जलडमरूमध्य के पास एयर डिफेंस, मिसाइल और ड्रोन ठिकाने तबाह
US की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने 12 जुलाई को ईरान के खिलाफ एक और बड़े सैन्य अभियान को अंजाम दिया. अमेरिकी सेना ने सटीक निर्देशित हथियारों (Precision Munitions) का इस्तेमाल करते हुए ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उस सैन्य क्षमता को कमजोर करना था, जिसके जरिए वह होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहा है.
CENTCOM के अनुसार, इस अभियान में अमेरिकी लड़ाकू विमान, नौसैनिक युद्धपोत, वन-वे अटैक ड्रोन (One-Way Attack Aerial Drones) और पहली बार वन-वे अटैक सी ड्रोन (One-Way Attack Sea Drones) का इस्तेमाल किया गया.
इन सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना
अमेरिकी सेना ने ईरान के कई महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए, जिनमें एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय रडार (Coastal Radar) साइटें, मिसाइल लॉन्च और स्टोरेज क्षमताएं, ड्रोन संचालन से जुड़े ठिकाने और ईरानी सैन्य छोटी नौकाएं (Small Boats) शामिल हैं.
CENTCOM का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की समुद्री हमले करने की क्षमता को कम करना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
होरमुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का बयान
CENTCOM ने अपने बयान में कहा कि होरमुज जलडमरूमध्य वैश्विक व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है और इस पर ईरान का नियंत्रण नहीं है.
अमेरिकी सेना ने कहा कि वह इस क्षेत्र में पूरी तरह तैनात और तैयार है ताकि वाणिज्यिक जहाजों के लिए Freedom of Navigation यानी सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके.
ईरान पर लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान लगातार अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी के खिलाफ आक्रामक गतिविधियां, धमकियां, उत्पीड़न और मनमाने प्रतिबंधात्मक दावे कर रहा है. इसी वजह से अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई की है.
हालांकि, इस हमले पर ईरान की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह हालिया अभियान इस सप्ताह ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों की नई कड़ी माना जा रहा है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है.
The registration process took me less than two minutes. I am impressed with how streamlined everything is here. idarea188 is definitely a keeper.
The security feels solid and the withdrawal process is seamless. It is rare to find such a reliable site these days. Visit 168jilicasinologin