Rafale से MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण, स्टील्थ फाइटर और ड्रोन होंगे निशाने पर

Rafale से MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण, स्टील्थ फाइटर और ड्रोन होंगे निशाने पर

फ्रांस ने अपनी अगली पीढ़ी की एयर-टू-एयर मिसाइल MICA NG (New Generation Missile for Interception, Combat and Self-Defence) का एक और महत्वपूर्ण परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. इस बार मिसाइल को राफेल लड़ाकू विमान से सुपरसोनिक गति (Mach 1 से अधिक) पर दागा गया, जो इसके विकास कार्यक्रम में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है.

फ्रांसीसी रक्षा खरीद एजेंसी DGA, मिसाइल निर्माता MBDA, Dassault Aviation और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बल के सहयोग से यह परीक्षण भूमध्यसागर स्थित DGA के मिसाइल परीक्षण केंद्र में किया गया.

सुपरसोनिक गति पर परखी गई इंफ्रारेड सीकर तकनीक

यह परीक्षण खास तौर पर MICA NG के इन्फ्रारेड (IR) सीकर की क्षमता को जांचने के लिए किया गया था. सुपरसोनिक गति पर उड़ रहे राफेल से लॉन्च होने के दौरान मिसाइल और उसका सीकर अत्यधिक तापमान का सामना करते हैं.

ऐसी परिस्थितियों में लक्ष्य और पृष्ठभूमि के बीच तापीय अंतर (Thermal Contrast) कम हो जाता है, जिससे लक्ष्य की पहचान करना अधिक कठिन हो जाता है. परीक्षण के दौरान MICA NG के इन्फ्रारेड सीकर ने सफलतापूर्वक लक्ष्य को ट्रैक किया और अपनी क्षमता साबित की.

Rafale से MICA NG मिसाइल का सफल सुपरसोनिक परीक्षण, स्टील्थ फाइटर और ड्रोन होंगे निशाने पर

भविष्य के खतरों से निपटने के लिए तैयार

MBDA के अनुसार MICA NG को भविष्य के हवाई युद्ध को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है.

यह मिसाइल पारंपरिक लक्ष्यों जैसे लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर के अलावा निम्नलिखित आधुनिक खतरों को भी निशाना बना सकती है. जिसमें स्टील्थ फाइटर जेट, ड्रोन और ड्रोन स्वार्म, कम रडार और इन्फ्रारेड सिग्नेचर वाले लक्ष्य और अत्यधिक गतिशील क्रूज मिसाइलें शामिल है.

नई तकनीकों से लैस यह मिसाइल फ्रांस और उसके सहयोगी देशों की वायु श्रेष्ठता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

राफेल की मारक क्षमता में होगा बड़ा इजाफा

MICA NG के राफेल में एकीकरण (Integration) का काम जारी है. जून 2025 में हुए पहले विकासात्मक परीक्षण के बाद यह दूसरा सफल परीक्षण है, जिसने मिसाइल की परिचालन क्षमता को और मजबूत किया है.

MICA NG न केवल हवाई युद्ध में इंटरसेप्शन और डॉगफाइट के लिए उपयोग होगी, बल्कि इसकी VL MICA NG संस्करण के जरिए जहाजों और जमीनी क्षेत्रों की वायु रक्षा भी की जा सकेगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि MICA NG के शामिल होने के बाद राफेल की क्षमता स्टील्थ विमानों, ड्रोन और आधुनिक मिसाइल खतरों के खिलाफ और अधिक प्रभावी हो जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *