Iran ने फिर दागीं मिसाइलें, पूरे Israel में अलर्ट; IDF ने इंटरसेप्शन ऑपरेशन शुरू किया
Iran और Israel के बीच जारी तनाव के बीच एक बार फिर मिसाइल हमले की खबर सामने आई है। इज़रायली रक्षा बल (IDF) ने बताया है कि कुछ समय पहले ईरान से इज़रायल की ओर कई मिसाइलें लॉन्च की गई हैं,
IDF के अनुसार, खतरे को देखते हुए इज़रायल की वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय कर दी गई हैं और आने वाली मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का प्रयास किया जा रहा है, हमले की आशंका के बीच इज़रायल के होम फ्रंट कमांड ने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फोन पर आपातकालीन चेतावनी संदेश भेजे हैं.
इज़रायली अधिकारियों ने नागरिकों से तुरंत सुरक्षित बंकरों और संरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है. IDF ने कहा है कि चेतावनी मिलने पर लोगों को तुरंत शेल्टर में प्रवेश करना चाहिए और अगली आधिकारिक घोषणा तक वहीं रहना चाहिए.
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षित स्थानों से बाहर निकलने की अनुमति केवल तब दी जाएगी जब होम फ्रंट कमांड की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी किया जाएगा. नागरिकों से सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है क्योंकि इससे जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईरान द्वारा कितनी मिसाइलें दागी गई हैं और उनमें से कितनी को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है. इज़रायली रक्षा बल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
[842]Vi68 | Link vào trang chủ và hướng dẫn tải app chính thức,Truy cập vi68 để trải nghiệm casino trực tuyến, hướng dẫn nạp tiền casino qua momo nhanh chóng và mẹo quay hũ nổ hũ cực chuẩn. Đăng ký tài khoản ngay hôm nay! visit: vi68