America का Iran पर बड़ा हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मिसाइल साइट्स और IRGC नौकाएं निशाने पर
मध्य-पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. America ने दक्षिणी ईरान में बड़ा सैन्य हमला करते हुए मिसाइल लॉन्च साइट्स और माइन बिछाने वाली नौकाओं को निशाना बनाया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया कि यह कार्रवाई “self-defense strikes” के तहत की गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक हमला Iran के बंदर अब्बास (Bandar Abbas) इलाके और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के आसपास किया गया, जहां ईरान का प्रमुख नौसैनिक बेस मौजूद है. अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरानी नावें समुद्र में बारूदी सुरंगें (mines) बिछाने की कोशिश कर रही थीं, जिससे अमेरिकी युद्धपोतों और व्यापारिक जहाजों को खतरा था.
अमेरिकी हमले में IRGC की दो नौकाएं नष्ट होने और एक surface-to-air missile site को तबाह किए जाने की खबर है. वहीं ईरानी मीडिया के अनुसार हमले में कई लोगों की मौत भी हुई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी साफ नहीं हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कतर में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता चल रही है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौता “कुछ दिनों में” हो सकता है, लेकिन जमीनी स्तर पर सैन्य टकराव लगातार बढ़ रहा है.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल गुजरता है. ऐसे में यहां बढ़ता तनाव वैश्विक तेल बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर डाल सकता है.
One thought on “America का Iran पर बड़ा हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मिसाइल साइट्स और IRGC नौकाएं निशाने पर”