Germany ने बढ़ाई F-35 की मारक ताकत, Kongsberg से खरीदीं और JSM मिसाइलें

जर्मनी ने बढ़ाई F-35 की मारक ताकत, Kongsberg से खरीदीं और JSM मिसाइलें

यूरोप में बढ़ते सैन्य तनाव और तेजी से बदलते युद्ध समीकरणों के बीच Germany ने अपनी वायु शक्ति को और घातक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. नॉर्वे की रक्षा कंपनी Kongsberg Gruppen ने घोषणा की है कि जर्मनी ने उससे Joint Strike Missile (JSM) की अतिरिक्त खेप खरीदने के लिए लगभग 3.5 बिलियन नॉर्वेजियन क्रोनर यानी करीब 380 मिलियन डॉलर का नया रक्षा सौदा किया है.

ये अत्याधुनिक मिसाइलें जर्मनी के भविष्य के F-35 Lightning II स्टेल्थ फाइटर जेट्स के लिए खरीदी जा रही हैं. खास बात यह है कि JSM दुनिया की उन चुनिंदा मिसाइलों में शामिल है जिसे F-35 के Internal Weapon Bay में फिट किया जा सकता है, यानी फाइटर जेट अपनी स्टेल्थ क्षमता खोए बिना लंबी दूरी तक दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर सकता है.

जर्मनी ने पहली बार जून 2025 में JSM को चुना था और ऐसा करने वाला दुनिया का पांचवां देश बना था. अब नई डील यह संकेत दे रही है कि बर्लिन अपने F-35A बेड़े को तेजी से ऑपरेशनल बनाना चाहता है.

क्या है JSM मिसाइल की खासियत?

जर्मनी ने बढ़ाई F-35 की मारक ताकत, Kongsberg से खरीदीं और JSM मिसाइलें

Joint Strike Missile एक लंबी दूरी की एयर-लॉन्च्ड क्रूज मिसाइल है जिसे खासतौर पर स्टेल्थ फाइटर्स के लिए विकसित किया गया है. यह मिसाइल समुद्री और जमीनी दोनों लक्ष्यों पर सटीक हमला कर सकती है. इसमें advanced GPS, INS, Terrain Following और Imaging Infrared seeker जैसी तकनीकें दी गई हैं, जिससे यह भारी एयर डिफेंस वाले इलाकों में भी लक्ष्य को भेद सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, JSM को भविष्य में F-35 Block 4 अपग्रेड के साथ और भी ज्यादा घातक बनाया जाएगा. इसकी रेंज, लो-ऑब्जर्वेबल डिजाइन और नेटवर्क-सेंट्रिक वॉरफेयर क्षमता इसे आधुनिक युद्ध के लिए बेहद अहम हथियार बनाती है.

यूरोप में क्यों बढ़ रही है इसकी अहमियत?

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोपीय देश अपनी सैन्य तैयारियों को तेजी से मजबूत कर रहे हैं. जर्मनी पहले ही F-35A फाइटर जेट्स खरीद चुका है और अब इन जेट्स के लिए लंबी दूरी की स्टेल्थ स्ट्राइक मिसाइलों का भंडार भी तैयार किया जा रहा है.

Kongsberg ने यह भी बताया कि वह जर्मनी की कंपनियों के साथ मिलकर नई पीढ़ी की सुपरसोनिक स्ट्राइक मिसाइल परियोजनाओं पर भी काम कर रहा है.

One thought on “Germany ने बढ़ाई F-35 की मारक ताकत, Kongsberg से खरीदीं और JSM मिसाइलें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *