US ने Counter-Drone Directed Energy Program के लिए 5 सैन्य ठिकाने चुने, लेजर हथियारों से होगा Drone शिकार

अमेरिका ने Counter-Drone Directed Energy Program के लिए 5 सैन्य ठिकाने चुने, लेजर हथियारों से होगा ड्रोन शिकार

US ने बढ़ते ड्रोन खतरे से निपटने के लिए अपनी नई Directed-Energy Counter-Drone Program के तहत पांच सैन्य ठिकानों का चयन किया है. यह कार्यक्रम हाई-एनर्जी लेजर और हाई-पावर माइक्रोवेव जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए दुश्मन ड्रोन को हवा में ही निष्क्रिय करने पर केंद्रित है.

अमेरिकी Joint Interagency Task Force 401 (JIATF-401) के अनुसार, इस पायलट प्रोग्राम के लिए जिन सैन्य ठिकानों को चुना गया है उनमें Fort Huachuca (Arizona), Fort Bliss (Texas), Naval Base Kitsap (Washington), Grand Forks Air Force Base (North Dakota) और Whiteman Air Force Base (Missouri) शामिल हैं. इन ठिकानों का चयन अलग-अलग भौगोलिक और ऑपरेशनल वातावरण में सिस्टम की क्षमता को परखने के लिए किया गया है.

अमेरिका का कहना है कि कम लागत वाले ड्रोन अब सैन्य ठिकानों, एयरबेस और महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं. इसी कारण नई Directed-Energy तकनीकों को तेजी से तैनात करने की योजना बनाई जा रही है. इस प्रोग्राम में ऐसे हथियारों का परीक्षण होगा जो बिना पारंपरिक मिसाइल दागे केवल ऊर्जा की किरणों से ड्रोन को गिरा सकते हैं.

JIATF-401 के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल Matt Ross ने कहा कि ड्रोन खतरे से निपटने के लिए कोई “single silver bullet” नहीं है, इसलिए यह कार्यक्रम अमेरिका की व्यापक Counter-UAS रणनीति का हिस्सा होगा. हाई-एनर्जी लेजर और माइक्रोवेव सिस्टम आसपास के क्षेत्र और नागरिक ढांचे को कम नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इन्हें Homeland Defense के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले छह महीनों में इन सैन्य ठिकानों पर Directed-Energy सिस्टम की तैनाती और परीक्षण शुरू किए जाएंगे. इससे अमेरिका भविष्य के ड्रोन युद्ध और स्वार्म अटैक से निपटने की तैयारी को और मजबूत करना चाहता है.

2 thoughts on “US ने Counter-Drone Directed Energy Program के लिए 5 सैन्य ठिकाने चुने, लेजर हथियारों से होगा Drone शिकार”

  1. [6171]smokace লগইন ও অ্যাপ ডাউনলোড | বিকাশ দিয়ে সেরা স্লট গেম সাইট,smokace লগইন করুন এবং বিকাশ দিয়ে অনলাইন ক্যাসিনো উপভোগ করুন। লাইভ ক্যাসিনো খেলার নিয়ম জেনে আজই smokace app ডাউনলোড করে গেম শুরু করুন। visit: smokace

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *