Ladakh में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 5 नए जिलों के गठन को मंजूरी, अब कुल 7 जिले
Ladakh के इतिहास में एक अहम दिन दर्ज हो गया है. केंद्र सरकार ने यहां 5 नए जिलों के गठन को मंजूरी दे दी है, जिससे अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी. नए बनाए गए जिलों में नुब्रा, शाम, चांगथांग, ज़ांस्कर और द्रास शामिल हैं.
यह फैसला गृह मंत्रालय द्वारा अगस्त 2024 में पहले ही मंजूर किया जा चुका था, जिसे अब औपचारिक रूप से लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है. इस पहल को प्रधानमंत्री Narendra Modi के “विकसित और समृद्ध लद्दाख” के विजन से जोड़कर देखा जा रहा है.

गृह मंत्री Amit Shah के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय लद्दाख के दूरदराज और दुर्गम इलाकों में प्रशासन को और मजबूत करेगा. नए जिलों के गठन से प्रशासनिक विकेंद्रीकरण होगा और सरकारी सेवाओं की पहुंच आम लोगों तक तेजी से सुनिश्चित की जा सकेगी.
सरकार का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ शासन आम जनता के करीब आएगा, बल्कि रोजगार, व्यापार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा होंगे. खासतौर पर सीमावर्ती और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.
इस ऐतिहासिक फैसले के साथ केंद्र सरकार ने दोहराया है कि लद्दाख के हर नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्र को एक मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जाया जा सके.
One thought on “Ladakh में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 5 नए जिलों के गठन को मंजूरी, अब कुल 7 जिले”