ईरान का दावा: Hormuz के पास F-15 पर मिसाइल हमला, सच क्या है?
मिडिल ईस्ट से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आई है, जहां ईरान ने दावा किया है कि उसने अपने दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में फाइटर जेट F-15 को निशाना बनाया है. यह घटना Hormuz Island के पास की बताई जा रही है, जो दुनिया के सबसे रणनीतिक इलाकों में से एक है.
क्या है पूरा मामला?
ईरानी सेना के अनुसार, एक अज्ञात F-15 Eagle फाइटर जेट उसके एयरस्पेस के करीब आ गया था. इसके बाद ईरान की Air Defense Force ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए surface-to-air missile (SAM) सिस्टम का इस्तेमाल किया और इस विमान को इंटरसेप्ट कर लिया.

ईरान का कहना है कि जेट को “हिट” किया गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि विमान पूरी तरह नष्ट हुआ या सिर्फ क्षतिग्रस्त. अब तक अमेरिका, इज़रायल या किसी अन्य देश ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है. इससे पहले भी इस तरह के मामलों में ईरान और अन्य देशों के बीच दावे और खंडन देखे गए हैं, जहां सच्चाई अक्सर अस्पष्ट रहती है.
क्यों अहम है Hormuz?
Strait of Hormuz दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति लाइनों में से एक है. यहां किसी भी तरह का सैन्य तनाव वैश्विक बाजार और सुरक्षा हालात पर बड़ा असर डाल सकता है.
ईरान ने एक बड़ा और गंभीर दावा जरूर किया है कि उसने Hormuz के पास F-15 जेट को हिट किया, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुख्ता पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में यह खबर फिलहाल आंशिक रूप से संदिग्ध (unverified) है, लेकिन अगर यह सच साबित होती है, तो मिडिल ईस्ट में तनाव एक नए स्तर पर पहुंच सकता है. हालांकि ईरान ने F-15 को मार गिराने का वीडियो जरुर जारी किया है. इसस पहले भी ईरान ने F-35 को मार गिराने का वीडियो जारी किया था. जिसे बाद अमेरिका ने माना था कि आंशिक रुप से F-35 को नुकसान हुआ है.