CHINA ने बनाया दुनिया का पहला 20 GW माइक्रोवेव हथियार, 60 सेकंड तक कर सकता है लगातार फायर
CHINA के वैज्ञानिकों ने एक बेहद शक्तिशाली हाई-पावर माइक्रोवेव (HPM) हथियार विकसित करने का दावा किया है, जिसे दुनिया का अपनी तरह का पहला सिस्टम बताया जा रहा है. यह हथियार 20 गीगावाट (GW) की अत्यधिक ऊर्जा के साथ लगातार 60 सेकंड तक फायर करने में सक्षम है.
यह सिस्टम पारंपरिक माइक्रोवेव हथियारों से कहीं अधिक उन्नत है, क्योंकि अब तक मौजूद ऐसी प्रणालियाँ केवल कुछ सेकंड तक ही निरंतर ऊर्जा छोड़ पाती थीं. नए हथियार की सबसे बड़ी खासियत इसकी लगातार और स्थिर हाई-पावर आउटपुट क्षमता है.
इसकी लंबाई करीब 4 मीटर और वजन लगभग 5 टन
यह माइक्रोवेव हथियार अपेक्षाकृत कॉम्पैक्ट डिजाइन में तैयार किया गया है. इसकी लंबाई करीब 4 मीटर और वजन लगभग 5 टन बताया गया है, जिससे इसे मोबाइल प्लेटफॉर्म, सैन्य वाहनों, जहाजों, विमानों या भविष्य में अंतरिक्ष प्लेटफॉर्म पर भी तैनात किया जा सकता है.
माइक्रोवेव हथियार पारंपरिक विस्फोटक हथियारों की तरह भौतिक तबाही नहीं मचाते, बल्कि ये इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, कम्युनिकेशन नेटवर्क, रडार और सैटेलाइट इलेक्ट्रॉनिक्स को निष्क्रिय करने में सक्षम होते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार इतनी अधिक शक्ति वाला सिस्टम निम्न पृथ्वी कक्षा (LEO) में मौजूद संचार उपग्रहों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह तकनीक भविष्य के युद्धों में डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स की भूमिका को और मजबूत कर सकती है, जहां बिना गोली या मिसाइल चलाए दुश्मन की तकनीकी रीढ़ तोड़ी जा सकती है.
चीन की यह उपलब्धि वैश्विक सैन्य संतुलन के लिहाज़ से महत्वपूर्ण मानी जा रही है और आने वाले समय में अन्य देश भी इस तरह की ऊर्जा आधारित हथियार प्रणालियों पर तेजी से काम कर सकते हैं.
One thought on “CHINA ने बनाया दुनिया का पहला 20 GW माइक्रोवेव हथियार, 60 सेकंड तक कर सकता है लगातार फायर”