एयर मार्शल KAA SANJEEB ने संभाला IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार
एयर मार्शल KAA SANJEEB एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस (AOM) का पदभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
एयर मार्शल केएए संजीब को 3 सितंबर 1988 को भारतीय वायु सेना की एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल शाखा) में कमीशन किया गया था. तीन दशक से अधिक लंबे अपने करियर में उन्होंने भारतीय वायु सेना के कई महत्वपूर्ण तकनीकी और परिचालन कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाई है.
उन्हें IL-76, एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) और Boeing 737-200 विमानों पर काम करने का व्यापक अनुभव है. वर्ष 2003 में भारतीय वायु सेना में पहले IL-78 फ्लाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट (FRA) को शामिल करने के लिए गठित एयर हेडक्वार्टर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम में उन्होंने लीड इंजीनियर और टीम लीडर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

एयर मार्शल संजीब को भारतीय वायु सेना के AWACS बेड़े को शामिल करने और उसे परिचालन रूप से सक्षम बनाने में भी अहम योगदान का श्रेय दिया जाता है. वे बांग्लादेश फ्लाइट सेफ्टी इंस्टीट्यूट और प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के पूर्व छात्र हैं.
अपने शानदार करियर के दौरान एयर मार्शल संजीब ने कई महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ नियुक्तियों पर काम किया है. वर्तमान जिम्मेदारी संभालने से पहले वे वायुसेना मुख्यालय में महानिदेशक (एयरक्राफ्ट), महानिदेशक (सिस्टम्स) और असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (मेंटेनेंस प्लान्स) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं.
उनकी उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें वर्ष 2015 में राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा वर्ष 2026 में उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया गया.
एयर मार्शल केएए संजीब ने एयर मार्शल संजीव घुरटिया एवीएसएम, वीएसएम का स्थान लिया है। एयर मार्शल संजीव घुरटिया 39 वर्षों की शानदार और समर्पित सेवा के बाद 31 अगस्त 2026 को भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हुए.
Awesome promotions and daily rewards. It keeps the game exciting every time I log in. Definitely visit 12krwin for the best deals.
I’ve tried many sites but this one stands out for its fairness and great rewards. I am really enjoying my time on br7brwin