Nepal में विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत ने शुरू किया राहत अभियान, IAF ने 10 टन राहत सामग्री भेजी
Nepal में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच भारत ने पड़ोसी देश के लिए तुरंत मानवीय सहायता भेजा है. भारतीय वायु सेना (IAF) ने राहत एवं बचाव प्रयासों के तहत एक C-130J परिवहन विमान को नेपाल भेजा है, जिसमें करीब 10 टन आवश्यक राहत सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति भेजी गई है.
भारतीय वायुसेना ने बताया कि नेपाल में आपदा की स्थिति को देखते हुए राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अतिरिक्त हवाई प्रयास भी किए जाएंगे. इसके तहत C-17 और C-130 विमान के जरिए आगे भी राहत सामग्री और जरूरी सामान नेपाल पहुंचाया जाएगा.

इसके साथ ही भारतीय वायुसेना ने हेलीकॉप्टरों को बचाव और निकासी अभियानों के लिए भी तैयार रखा है. जरूरत पड़ने पर इन हेलीकॉप्टरों के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत कार्यों में सहायता पहुंचाने का काम किया जाएगा.
आपदा के समय भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
नेपाल में बाढ़ से पैदा हुए हालात के बीच भारत की यह सहायता दोनों देशों के बीच करीबी पड़ोसी संबंधों और मानवीय सहयोग को दर्शाती है. भारतीय वायुसेना ने अपने संदेश में भारत और नेपाल को पड़ोसी और मित्र बताते हुए आपदा के समय तेजी से प्रतिक्रिया देने की प्रतिबद्धता जताई है.

IAF के अनुसार, राहत अभियान का फोकस जरूरतमंद लोगों तक तेजी, सटीकता और प्रभावी तरीके से आवश्यक सहायता पहुंचाने पर है. राहत सामग्री की हवाई आपूर्ति के साथ-साथ संभावित बचाव एवं निकासी अभियानों के लिए भी संसाधनों को तैयार रखा गया है.
भारत पहले भी नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और बचाव अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है. इस बार भी भारतीय वायुसेना ने शुरुआती चरण में राहत सामग्री पहुंचाकर आपदा प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने की दिशा में कदम उठाया है.
I really love the bonuses they offer for new players. It gave me a great head start to try out different slots. winbrl01 is the way to go.