Iran ने दागीं 7 बैलिस्टिक मिसाइलें, U.S ARMY ने 6 को हवा में मार गिराया
मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. U.S ARMY सेना के अनुसार 5 जून को ईरान ने कुवैत और बहरीन की दिशा में सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इससे कुछ घंटे पहले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे ईरानी चार आत्मघाती ड्रोन को मार गिराया था.
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इन ड्रोन से क्षेत्रीय समुद्री यातायात को तत्काल खतरा था. जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी सेना ने ईरान के गोरुक और क़ेश्म द्वीप स्थित तटीय निगरानी रडार ठिकानों पर भी हमला किया, ताकि आगे होने वाले संभावित समुद्री हमलों को रोका जा सके.
प्रारंभिक आकलन के अनुसार ईरान द्वारा दागी गई सात में से छह मिसाइलों को रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया, जबकि सातवीं मिसाइल अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी. अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि इस हमले में किसी भी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ है.
साथ ही अमेरिका ने ईरान के उस दावे को भी खारिज कर दिया है जिसमें बहरीन स्थित अमेरिकी पांचवें बेड़े (5th Fleet) के मुख्यालय को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी. CENTCOM ने कहा है कि उसकी सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं और आत्मरक्षा में किसी भी ईरानी कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं.