India ने Seychelles को सौंपा ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल, हिंद महासागर में मजबूत होगी समुद्री सुरक्षा

भारत ने सेशेल्स को सौंपा ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल, हिंद महासागर में मजबूत होगी समुद्री सुरक्षा

India और Seychelles के बीच रक्षा और समुद्री सहयोग को नई मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स को स्वदेशी रूप से निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (FPV) ‘PS LESPWAR’ सौंपा. यह पोत सेशेल्स की समुद्री निगरानी, एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) गश्त और समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशेष कार्यक्रम में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हरमिनी को यह ‘मेड इन इंडिया’ पोत सौंपा. यह भारत की ओर से सेशेल्स की सुरक्षा जरूरतों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

भारत ने सेशेल्स को सौंपा ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल, हिंद महासागर में मजबूत होगी समुद्री सुरक्षा

इसके अलावा भारत ने सेशेल्स को 6 एंबुलेंस, 10 यूटिलिटी वाहन और 5 लेजर रेडियल बोट्स भी प्रदान कीं. इन उपकरणों से सेशेल्स की आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, समुद्री गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

भारत ने सेशेल्स को सौंपा ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल, हिंद महासागर में मजबूत होगी समुद्री सुरक्षा

भारत की ‘विजन महासागर’ (MAHASAGAR) नीति के तहत दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, स्थिरता और सहयोग बढ़ाने के लिए भारत सेशेल्स समेत अपने समुद्री साझेदार देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है.

भारत ने सेशेल्स को सौंपा ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल, हिंद महासागर में मजबूत होगी समुद्री सुरक्षा

‘PS LESPWAR’ का सेशेल्स को हस्तांतरण भारत-सेशेल्स रक्षा संबंधों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह पहल दिखाती है कि भारत क्षेत्रीय सुरक्षा और अपने मित्र देशों की क्षमता निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *